*खबर दृष्टि कोण*
*संवाददाता सुभाष चंद्र*
लखनऊ। भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज विश्व के सबसे बड़े कायस्थ संगठन अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के संस्थापक अध्यक्ष विनोद बिहारी वर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करने उनके निराला नगर स्थित आवास पहुंचे।
उन्होंने दिवंगत वर्मा जी के परिवारजनों से भेंट कर संवेदना व्यक्त की और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
रक्षा मंत्री सिंह ने कहा कि “कार्य के प्रति बाबूजी की निष्ठा और लगन से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए।”
इस अवसर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, नगर प्रमुख सुषमा खर्कवाल, विधायक नीरज बोरा, सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा, और नगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
संस्था की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राणा रणजीत वर्मा, महिला शाखा अध्यक्ष सरिता वर्मा, युवा अध्यक्ष अमिताभ वर्मा, पूर्व न्यायाधीश राघवेंद्र कुमार, मीनाक्षी वर्मा, कुमार आयुष एडवोकेट तथा अजितेश वर्मा ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आभार व्यक्त किया।