खबर दृष्टिकोण अली अब्बास अशरफ – बाराबंकी। विकासखंड त्रिवेदीगंज क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत त्रिवेदीगंज के भरतपुर चौराहे पर विगत लगभग 25 वर्षों से शारदीय नवरात्र में मां दुर्गा की प्रतिमा का अस्थाई रूप से स्थापना किया जाता है। वही दशमी के दूसरे दिन मां दुर्गा गणेश हनुमान जी सरस्वती मैया एवं भोलेनाथ की प्रतिमाओं का आज भव्य तरीके से बाजा गाजा एवं आतिशबाजी के बीच मां की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। वही आज के इस विसर्जन कार्यक्रम में पूर्व ब्लाक प्रमुख सुनील सिंह एवं पूर्व अध्यक्ष पूजा दीक्षित ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। नम आंखों से मन की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। हजारों की तादाद में मां का विसर्जन करने के लिए नौजवान महिलाएं युवक युवतियों एवं नन्हे मुन्ने बच्चों ने विसर्जन कार्यक्रम में खूब गुलाल अबीर उड़ाकर मां का जागरण करते हुए मां को विसर्जित किया गया। वहीं मुख्य रूप से कार्यक्रम संचालक बचान रावत, भाजपा नेता अतुल सिंह रावत, प्रदीप यज्ञ सैनी, सरजू प्रसाद बजाज, नान्ह यज्ञसैनी, अजय यज्ञ सैनी, कृष्ण दत्त शर्मा, अर्जुन शर्मा, राजेश विश्वकर्मा, अतुल शर्मा (शरद) पंकज मौर्य, पंकज रावत, संजय रावत, गुड्डू सिंह प्रधान बेलहरी, रजनू सिंह, सुरेंद्र रावत, आदित्य शुक्ला, अभिषेक मिश्रा, सहित थाना लोनी कटरा प्रभारी अभय कुमार मौर्या अपने पुलिस दलबल के साथ मां के विसर्जन कार्यक्रम में मौजूद रहे।