Breaking News

शिव कुमार सिंह ने संभाला लखीमपुर खीरी के जिला जज का पदभार

 

 

*खबर दृष्टिकोण मुकेश शर्मा*

 

 

*लखीमपुर खीरी।* हाईकोर्ट के प्रशासनिक आदेश के तहत पीलीभीत से स्थानांतरित होकर आए वरिष्ठ न्यायिक अधिकारी शिव कुमार सिंह ने शनिवार को लखीमपुर खीरी के जिला जज के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने न्यायिक कार्यों की समीक्षा करते हुए न्याय व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी व प्रभावी बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

शिव कुमार सिंह मूल रूप से सोनभद्र जनपद के निवासी हैं। उन्होंने अपने न्यायिक जीवन की शुरुआत सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के पद से की थी। न्यायिक क्षेत्र में अपने लंबे अनुभव और निष्पक्ष कार्यशैली के लिए वे जाने जाते हैं।

बतौर जिला एवं सत्र न्यायाधीश यह उनकी पहली नियुक्ति है। इस नई जिम्मेदारी को लेकर उन्होंने कहा कि न्यायपालिका आमजन के विश्वास की धुरी है, और न्याय की समयबद्ध व निष्पक्ष डिलीवरी उनकी प्राथमिकता रहेगी।

जिला जज के रूप में कार्यभार संभालने के बाद शिव कुमार सिंह ने न्यायालय परिसर का भ्रमण किया और विभिन्न शाखाओं के कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश भी दिए।

पदभार ग्रहण के अवसर पर न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने नए जिला जज का स्वागत किया। इस दौरान न्यायिक अधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए न्यायिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की शुभकामनाएं दीं।

About Author@kd

Check Also

लखीमपुर खीरी बीजेपी जिला कार्यालय में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान पर मंथन हर नागरिक को मतदान से जोड़ने का संकल्प

  खबर दृष्टिकोण संवाददाता शिवम मिश्रा लखीमपुर खीरी। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!