खबर दृष्टिकोण
संवाददाता फैजान कुरैशी
लखनऊ। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक सोमवार को ऐशबाग रामलीला मैदान पहुँचे। इस दौरान उन्होंने मैदान के बाहर बनाए गए सेल्फी प्वाइंट का उद्घाटन किया और वहां मौजूद लोगों के साथ स्वयं भी सेल्फी ली।

रामलीला मंच से डिप्टी सीएम ने नारी शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि आज हर महिला का जागरूक होना जरूरी है, ताकि वे सशक्त और आत्मनिर्भर बन सकें। समाज और राष्ट्र की प्रगति में महिलाओं की अहम भूमिका है और सरकार इसके लिए लगातार प्रयासरत है।
उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। इसी क्रम में महिलाओं को विभिन्न एमरजेंसी नंबरों जैसे 1090, 181, 112 आदि की जानकारी देकर उन्हें सुरक्षा संबंधी सेवाओं से अवगत कराया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं और स्थानीय लोग मौजूद रहे। तो वही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ पश्चिमी जोन आलाधिकारी और पुलिसकर्मी बल भी रहा मौके पर मौजूद।
