खबर दृष्टिकोण: अनुराग मिश्रा
गोला गोकर्णनाथ खीरी।
गोला नगर में सोशल मीडिया पर अश्लीलता फैलाने वाले अरविंद एक बार फिर पुलिस की गिरफ्त में हैं।भद्दी, बेहुदा और अश्लील रील्स बनाकर चर्चा में रहने वाला अरविंद एक बार फिर पुलिस हिरासत में है।गोला पुलिस ने इस रीलवाज का चालान शान्ति भंग में किया है।
जानकारी के मुताबिक, अरविंद पिछले महीने भी एक अश्लीलता के मामले में पकड़े गए थे। लेकिन लगता है ये जनाब को न सुधरने की बीमारी है।हैरानी की बात है रीलों में दिखने वाली महिलाएं भी खुद इनकी हरकतों में भागीदारी करती हैं। “स्वेच्छा और दिखावे की भूँख ने स्तर इतना नीचें गिरा दिया है यह शर्मनाक है, लेकिन नैतिक जिम्मेदारी से वे भी बच नहीं सकतीं।समाज मे अश्लीलता ,फूहड़ता फैलाकर कर नन्हें-मुन्हें युवाओं के जीवन में जहर घोलने का कार्य किया जा रहा है।
नगर की जनता की मांग है कि ऐसे रीलबाजों और सहयोग करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो।
सोशल मीडिया की सस्ती लोकप्रियता के लिए सड़क को रंगमंच बना देना क़ानून और समाज दोनों का मज़ाक उड़ाना है।
पुलिस को अब कड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर इन पर नकेल कसनी होगी।
