खबर दृष्टिकोण: अनुराग मिश्रा
गोला गोकर्णनाथ-खीरी। हिंदी पत्रकारिता दिवस को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के द्वारा शनिवार को गोला देहात सचिवालय सभागार में स्थानीय 25 पत्रकारों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।
भाकियू अराजनैतिक के जिला अध्यक्ष कुलवंत सिंह जोशन ने पत्रकारों के योगदान को सराहते हुए कहा कि पत्रकार मौसम एवं जान की परवाह किए बिना समाज के प्रति अपना कर्तव्य निभाते हैं। एक तरफ सरकारी कर्मचारियों को साप्ताहिक अवकाश मिलता है वहीं दूसरी तरफ पत्रकार सातों दिन कार्यरत रहते हैं।
उन्होंने पत्रकारिता को समाज सेवा बताया और कहा कि पत्रकार बिना हथियार के समाज की रक्षा करते हैं। वे शासन-प्रशासन और जनता के बीच सेतु का काम करते हैं। पत्रकार अपनी लेखनी से समाज में फैली कुरीतियों और भ्रष्टाचार को उजागर करने से नहीं चूकते हैं। उनकी कलम दुधारी तलवार से कम नहीं होती। भाकियू अराजनैतिक ने पत्रकारों को आश्वासन दिया कि जनहित की खबरों के कारण यदि उन पर कोई दबाव बनाता है, तो संगठन हमेशा उनके साथ खड़ा रहेगा। कार्यक्रम में पत्रकारिता को व्यवसाय की बजाय समाज सेवा के रूप में देखने पर जोर दिया गया।इस मौके पर पत्रकारों में मूलचंद भारद्वाज, रविसुत शुक्ला, कामता सिंह कुशवाहा ,रफी अहमद ,श्याम किशोर अवस्थी, आशीष तिवारी, करन सिंह, सचिन शर्मा, आलोक श्रीवास्तव, आशीष राठौर, पूर्णानंद बाजपेयी, राजेश वर्मा, सुधीर गुप्ता, नवीन गिरि, अमित वर्मा , नन्दकिशोर, योगेन्द्र प्रजापति, सुनील गुप्ता के साथ-साथ भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
