Breaking News

नवनिर्मित 15 वृहद गोसंरक्षण केन्द्रों के लोकार्पण की तैयारियां शीघ्र करे पूरी

नवनिर्मित 15 वृहद गोसंरक्षण केन्द्रों के लोकार्पण की तैयारियां शीघ्र करे पूरी

पशु चिकित्साधिकारी गोआश्रय स्थलों का अनिवार्य रूप से निरीक्षण कर रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड करें

गोआश्रय स्थलों पर ठंड से बचाव हेतु पर्याप्त व्यवस्थायें की जाए- धर्मपाल सिंह

खबर दृष्टिकोण।

लखनऊ। पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने विधानभवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में बुधवार को पशुधन विभाग के कार्यों की समीक्षा की और कहा है कि निराश्रित गोवंश के संरक्षण कार्य नियमित रूप से संचालित किया जाए तथा गोआश्रय स्थलों में खंडविकास अधिकारियों एवं पशुचिकित्सा अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से भ्रमण करते हुए शत-प्रतिशत पर्यवेक्षण किया जाए। निराश्रित गोवंशों के कारण हो रही दुर्घटनाआंें एवं अन्य शिकायतों का त्वरित संज्ञान लेकर उसका निस्तारण किया जाए। इसके साथ ही चारागाह/गोचर भूमि को शत-प्रतिशत कब्जा मुक्त कराकर हरा चारा उत्पादन कराया जाए और चारा विकास कार्यक्रम पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने नव निर्मित 15 वृहद गोसंरक्षण केन्द्रों के लोकार्पण की तैयारियां शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिये। गोआश्रय स्थलों में गोवंश के ठंड से बचाव हेतु तिरपाल, अलाव व अन्य आवश्यक व्यवस्थायें तथा चारा, भूसा, पानी, प्रकाश, औषधि की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। श्री सिंह ने निर्देश दिये कि बकरी पालन तथा मुर्गी पालन की योजनाओं का व्यापक प्रचार करते हुए पात्र परिवारों को योजना का लाभ दिया जाए। वृहद गोसंरक्षण केन्द्रों का निर्माण ससमय पूर्ण किये जाए तथा गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। पशुधन मंत्री ने निराश्रित गोवंश संरक्षण की अद्यतन स्थिति, प्रदेश में साइलेज टेंडर की समीक्षा, निराश्रित गोवंश के संरक्षण हेतु अभियान, गोआश्रय पोर्टल में कब्जामुक्त भूमि एवं हरे चारे की बुआई, वृहद गोसंरक्षण केन्द्रों की स्थिति आदि बिन्दुओं की गहन समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।बैठक में पशुधन एवं दुग्ध विकास विभाग के प्रमुख सचिव के0 रवीन्द्र नायक ने मंत्री को विभागीय योजनाओं की अद्यतन प्रगति से अवगत कराते हुए कहा कि वर्तमान में 7695 गोआश्रय स्थलों पर 1231198 निराश्रित गोवंश संरक्षित हैं। प्रमुख सचिव ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि निराश्रित गोंवश के ठंड से बचाव हेतु पर्याप्त इंतजाम किये जाए और जहां कहीं भी कोई समस्या हो उसे तत्काल शासन को अवगत कराया जाए। गोआश्रय स्थलों के निरीक्षण के समय पशु चिकित्साधिकारी सभी बिन्दुओं की समीक्षा करें और निरीक्षण रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड करें।बैठक में पशुधन विभाग के विशेष सचिव देवेन्द्र पाण्डेय, पशुपालन निदेशालय के अपर निदेशक डा0 जयकेश पाण्डेय, संयुक्त निदेशक डा0 पीएन सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे ।

About Author@kd

Check Also

रोटरी क्लब ने मनाया विश्व पोलियो दिवस

    पोलियो मुक्त विश्व बनाने का लिया संकल्प     खबर दृष्टिकोण आफताब आलम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!