Breaking News

नगर में साफ सफाई व्यवस्थाएं और बेहतर करने के उद्देश्य से महिला अधिकारी व कर्मचारियों ने उठाई झाड़ू

 

संचारी रोगों के खात्मे को निरंतर अभियान व रैलीयों में बढ़ चढ़ कर अपनी सहभागिता निभा रहा उत्तर प्रदेश नगर निगम महिला अधिकारी एवं कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन

पम्पलेट इत्यादि वितरण कर किया गया जागरूकता का प्रसार

सड़क व नाले नालियों की सफाई के साथ ही जोनल क्षेत्रान्तर्गत हुई फॉगिंग

ख़बर दृष्टिकोण लखनऊ

संवाददाता लखनऊ

 

लखनऊ।उत्तर प्रदेश नगर निगम महिला अधिकारी एवं कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा लगातार संचारी रोगों पर नियंत्रण पाकर इनके खात्मे के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान को गति प्रदान करने के लिए योजनाबद्ध ढंग से कार्य किये जा रहे हैं।जिस क्रम में आज ज़ोन 04 में चल रहे अभियान में प्रतिभाग कर समाज व आम जन की सुरक्षा के द्रष्टिगत अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया गया।आज के अभियान में विशेष रूप से जोनल क्षेत्र के अंतर्गत सड़क, गलियों की साफ सफाई, नाले व नालियों की साफ सफाई और कोल्ड फॉगिंग इत्यादि गतिविधियों को सुनिश्चित किया गया।साथ ही स्थानीय लोगों को संचारी रोगों व अन्य के बारे में जागरूक करने के उद्देश्यों से पम्पलेट भी वितरित किये गए।

उत्तर प्रदेश नगर निगम महिला अधिकारी एवं कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष अम्बी बिष्ट व अन्य पदाधिकारियों के साथ निरंतर प्रत्येक जोनो मे चल रहे संचारी रोग रोकथाम अभियान व पब्लिक अवेयरनेस रैली में सहभागिता की जा रही है।”लखनऊ को स्वच्छ बनाना है महिलाओं ने भी यह ठाना है” इसी लक्ष्य के साथ संचारी रोगों से बचाव हेतु महिला कर्मचारियों एवं अधिकारियों द्वारा हाथ मे झाड़ू लेकर साफ सफाई इत्यादि व्यवस्थाओं को सुदृण बनाए जाने का प्रयास निरंतर नियमित रूप से किया जा रहा है।आज नगर में पूरे शहर से टैक्स वसूलने वाली महिला के हाथ मे झाड़ू देख लोग भी साफ सफाई के दृष्टिगत प्रेरित हो रहे है।मुख्य कर निर्धारण अधिकारीअम्बी बिष्ट के नेतृत्व में आज *ज़ोन 04 अंतर्गत नया गांव हाईकोर्ट के गेट नम्बर 2 व अस पास के क्षेत्र में* वृहद अभियान चलाया गया।अभियान में, कल्पना तिवारी,रश्मि शुक्ला, पल्लवी अस्थाना, विजेता द्विवेदी,पंकज शुक्ला , बाल गोविंद सिंगरौर व राकेश कुमार वर्मा भी मौजूद रहे।

“स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता अभियान “के तहत महिला कर्मचारियों ने भी अभियान को सफल बनाने का जिम्मा उठाया है।अभियान का नेतृत्व करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि हम महिलाएं स्वयं साफ सफाई कर रहे हैं और रैली के माध्यम से जागरूकता का प्रसार कर जनता को प्रेरित करने का कार्य भी कर रहे हैं।जिससे कि आम जन को साफ सफाई के प्रति जागरूक कर उनको संचारी रोगों की रोकथाम के बारे में अवगत कराया जा सके और सुरक्षा प्रदान की जा सके।

उक्त रैली कार्यक्रम में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महा मंत्री व अन्य पदाधिकारीयों के साथ ही ज़ोनल अधिकारी, समस्त सुपरवाइजर व महिला कर्मचारी और महिला संगठन की कर्मचारी इत्यादि लोग मौजूद रहे।

About Author@kd

Check Also

निजी फैक्ट्री मालिक ने पेश की मिसाल, बेटे की शादी से पहले कर्मचारियों संग मनाई खुशियां

  फैक्ट्री परिसर में भोज व डीजे पर झूमे कर्मचारी, उपहार पाकर खिले चेहरे…... ख़बर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!