संस्था संचालिका की शिकायत पर पुलिस स्वान की तलाश में जुटी |
खबर दृष्टिकोण |
लखनऊ |विभूति खंड थाना क्षेत्र एक घुमन्तु स्वान संग क्रूरता किये जाने का वीडियो प्राप्त होने पर एक समाजसेवी संस्था संचालिका ने संस्था सदस्यों संग क्रूरता की छानबीन कर आरोपियों के नामो की पुष्टि हो जाने पर स्थानीय विभूति खंड थाने पर स्वान संग क्रूरता किये जाने और उसे गायब कर देने का आरोप लगा लिखित शिकायत की है | पुलिस शिकायत आधार पर मामले की छानबीन में जुटी है |
अभिलाषा सेवा संस्थान की संचालिका आभा किरण शुक्ला के मुताबिक उन्हें उनके मोबाईल फोन पर एक वीडियो प्राप्त हुआ जिसमे प्रदर्शित था कि कुछ लोग मिलकर एक घुमन्तु स्वान का मुंह प्लास्टिक से बाँध पशु क्रूरता कर रहे इस वीडियो आधार पर जब पड़ताल किया कि तो स्पष्ट हुआ कि वीडियो सबमिट बिल्डिंग के निकट स्थित रोहतास प्लूमेरिया होम्स बिल्डिंग परिसर का है बिल्डिंग के कर्मचारी धर्मेंद्र , शालिग्राम, राकेश व अन्य व्यक्ति है जिन्होंने बीते 11 अगस्त की शाम स्वान के साथ पशु क्रूरता की और उसे गायब कर दिया है | मामले में पुष्टि हो जाने पर संस्था संचालिका ने विभूति खंड थाने पर पहुँच वीडियो आधार पर पुलिस को घटना से अवगत कराते हुए आरोपियों के खिलाफ नामजद लिखित शिकायत करते हुए पशु क्रूरता अधिनियम में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है | शिकायत पर पुलिस मामले की कार्यवाही में जुटी है |



