Breaking News

डकैतों ने महिला की पिटाई कर की लूटपाट

 

अंबेडकरनगर, । संगठित अपराधी पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। असलहों से लैस डकैतों ने बुधवार रात दो घरों में धावा बोला। एक घर में महिला की बेरहमी से पिटाई कर लाखों के जेवर और नकदी लूट ले गए। हालांकि, दूसरे घर से भागना पड़ा। डकैती की इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। मामला राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के कुरावं गांव का है।बुधवार की रात असलहों से लैस छह डकैत पहले निर्भय सिंह के घर में घुसे। घर में अकेली सो रही इनकी पत्नी चंद्रकला सिंह की बेरहमी से पिटाई कर लहूलुहान कर दिया। इसके बाद असलहों के बल पर चंद्रकला के गले से सोने की चेन, कान का झुमका, पायल तथा मोबाइल लूट लिया। डकैत घर में रखा बैग और एक छोटे बाक्स में मौजूद लाखों के आभूषण व 25 हजार रुपये भी उठा ले गए। पीड़िता के अनुसार सभी बदमाशों की उम्र 20 से 25 साल के बीच थी। जाते समय डकैतों ने चंद्रकला को कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद बगल के गांव ठेगी प्रतापपुर में रामदेव मिश्र के घर पर धावा बोला, लेकिन यहां जाग होने के कारण डकैत उल्टे पांव भाग निकले। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है, लेकिन पुलिस इतनी बड़ी घटना को भी पचाने में जुटी है।

About Author@kd

Check Also

थाना हैदराबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चार आरोपी गिरफ्तार

    *ख़बर दृष्टिकोण। पीयूष दीक्षित ब्यूरो*   लखीमपुर खीरी। थाना हैदराबाद पुलिस ने शुक्रवार …

error: Content is protected !!