Breaking News

अमौसी एयरपोर्ट पर यात्रियों ने फिर किया हंगामा

 

 

मुंबई जाने वाली एयर इंडिया के फ्लाइट कैंसिल होने का मामला

 

चार यात्रियों को दूसरे विमान से मुंबई भेज बाकी टिकट निरस्त कर बैंक में पैसा भेजने का दिया आश्वासन

 

खबर दृष्टिकोण |

 

सरोजनीनगर-लखनऊ। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सोमवार को फिर यात्रियों ने हंगामा किया है। हगांमा कर रहे यात्रियों का आरोप था कि रविवार की तरह सोमवार को भी एयरलाइंस के अधिकारी उन्हें सही जानकारी नहीं दे रहे है। हालांकि हंगामें की जानकारी पाकर मौके पर पहुंच एयरलाइंस एवं एयरपोर्ट अधिकारियों ने यात्रियों को समझा-बुझा कर शांत कराया। ज्ञात हो कि चौधरी चरण सिंह अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट तकनीकी खराबी के चलते रविवार को कैंसिल हो गई थी। करीब छह घंटे इंतजार करने के बाद यात्रियों के हंगामा करने पर उन्हें एयरलाइंस प्रशासन द्वारा होटल में ठहराया गया था और सोमवार की सुबह उन्हें दूसरी उड़ान से मुंबई भेजे जाने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन सोमवार की सुबह जब यात्री एयरपोर्ट पहुंचे और फ्लाइट के बारे में जानकारी ली तो कुछ नहीं बताया गया। इसपर वह फिर से हंगामा करने लगे। यात्रियों ने बताया कि एयरलाइंस अधिकारी उन्हें रविवार की तरह ही सोमवार को भ्रमित कर रहे है और उड़ान कब जाएगी, इसकी कोई जानकारी नहीं दे रहे है। एक यात्री ने बताया कि बिजनेस को लेकर मीटिंग है। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक एयरलाइंस ने सिर्फ चार यात्रियों को दूसरे विमान से मुंबई भेजा है जबकि अन्य सभी के टिकट निरस्त कर एक सप्ताह में उनके खाते में पैसा भेजने का आश्वासन दिया है।

 

 

इनसेट-

 

चार उड़ाने हुई रद्द

 

चौधरी चरण सिंह अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से सुबह छह बजे दिल्ली जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान संख्या (6ई-5082) निरस्त रही। इसी तरह इंडिगो की मुंबई जाने वाली उडान संख्या (6ई-6382), एयर इण्डिया की लखनऊ से दो बजे जाने वाली विमान संख्या (एआई-626) रद्द कर दी गयी। इसके अलावा मुंबई से लखनऊ आने वाली इंडिगो की विमान संख्या (6ई-2264) रद्द हो गई।

 

 

 

दिल्ली से लखनऊ आने वाली फ्लाइट पहुंची बनारस

 

 

रविवार शाम 8.10 बजे दिल्ली से लखनऊ आने वाली विमान संख्या (आईएक्स-2784) अपने निर्धारित समय पर लखनऊ पहुंची। लखनऊ एयरपोर्ट के कई चक्कर काटने के बाद जब एटीसी से लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरने की परमीशन नहीं मिली, तो यह विमान वाराणसी डायवर्ट कर दिया गया।

About Author@kd

Check Also

हिंद मेडिकल कॉलेज में एक और छात्र ने की आत्महत्या

  _उपस्थिति कम होने से परेशान था एमबीबीएस छात्र_ खबर दृष्टिकोण, जिला संवाददाता अतुल कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!