खबर दृष्टिकोण
बाराबंकी। ‘एक वृक्ष मां के नाम’ अभियान को जारी रखते हुए भाजपा के जिलाध्यक्ष ने बदोसराय पहुंचकर वृक्षारोपण रोपण किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद मौर्य, पूर्व सांसद उपेंद्र सिंह व पूर्व विधायक शरद अवस्थी ने बदोसरांय से सिरौलीगौसपुर मार्ग पर सिरसा नामक पौधा का रोपण किया है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष संतोष पांडे, अमित पांडे, बलवंत प्रजापति, ज्ञान मौर्य, नितेश मौर्य, बलराम मौर्य सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
