Breaking News

वर्क फ्रॉम होम का झांसा दे जालसाजों ने डेढ़ लाख रुपए किये पार 

 

 

खबर दृष्टिकोण |

 

लखनऊ। जालसाजों ने एक युवक के टेलीग्राम पर लिंक भेज कर वर्क फ्रॉम होम का झांसा देते हुए उसके खाते से डेढ़ लाख रुपए की रकम पार कर दी। खुद के साथ जालसाजी होने की भनक लगने पर पीड़ित ने सरोजनीनगर थाने में मामला दर्ज कराया है।

 

सरोजनीनगर के बेहटवा, अमौसी निवासी मुकेश कुमार के मुताबिक बीती 18 जून को उसके टेलीग्राम पर एक लिंक आया और लिंक भेजने वाले ने उसे वर्क फ्रॉम होम का झांसा दिया। जब मुकेश ने लिंक ओपन किया तो कुछ टास्क करने के बाद उसके एक खाते से 91 हजार रुपये और दूसरे खाते से 60 हजार रुपये निकल गए। पीड़ित का कहना है कि यह रकम कर्नाटक ग्रामीण बैंक के सिन्धु हरीश नामक खाते में और महेश्वरिया उमानहेश वराव तथा इंडियन ओवरसीज बैंक के हरीश एन के खाते में ट्रांसफर हुई है। यह जानकारी होने के बाद मुकेश ने इसकी सूचना सरोजनीनगर पुलिस को दी। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

About Author@kd

Check Also

हिंद मेडिकल कॉलेज में एक और छात्र ने की आत्महत्या

  _उपस्थिति कम होने से परेशान था एमबीबीएस छात्र_ खबर दृष्टिकोण, जिला संवाददाता अतुल कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!