हादसाप्रद मेनहोल के ढक्कन के खस्ताहाल को सुधारा गया |
खबर दृष्टिकोण |

आलमबाग |आशियाना क्षेत्र के पकरी पुल से बंगला बाजार जाने वाले मार्ग पर नगर निगम की लापरवाही के चलते रविवार को डियूटी से घर लौटते समय एक महिला मेनहोल की ढक्कन से टकरा गंभीर रूप से चोटिल हो गई थी जिसे राहगीरों की मदद से इलाज के लिए ट्रामा भेजा गया था | ट्रामा में इलाज के दौरान हादसे में शिकार महिला की मौत हो गई थी जिसमे नगर निगम की घोर लापरवाही उजागर हुआ था | एक महिला की जान जाने के बाद आख़िरकार नगर निगम नींद से जागा और अपनी लापरवाही को ढकने के लिए लीपापोती करते हुए मंगलवार सुबह ही हादसाप्रद मेनहोल के आसपास हो गए गड्ढो को सीमेंट से बंद करवा दिया गया | बता दे कि लोकबंधु अस्पताल में कुक पद पर कार्यरत 55 वर्षीय अधेड़ महिला किरन शर्मा पत्नी विष्णु लाल शर्मा रविवार शाम अस्पताल से ड्यूटी खत्म कर बेटे विश्वास की बाइक घर जाते समय पकरी पुल निकट एक मेनहोल के ढक्कन से टकरा अनियंत्रित हो गई। जिससे बाइक पर सवाल युवक की माँ गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गई। इलाज के दौरान ट्रामा में अधेड़ महिला का मौत हो गया था |
