Breaking News

कुशीनगर में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत 

 

 

परिजन बोले उसके सास ससुर दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे, 14 महीने पहले हुई थी शादी

 

खबर दृष्टिकोण मनीष ठकुराई

 

कसया /कुशीनगर । मामला कुशीनगर के कसया थाना क्षेत्र का है जहां एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर में फंदे से लटका मिला। सूचना के 1 घंटे बाद पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवा कर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। यह घटना शुक्रवार को कसया थाना क्षेत्र के मैनपुर रजवाबर के कुशवाहा टोला की है।

देवरिया के पकहा निवासी नव विवाहिता के पिता नथुनी कुशवाहा ने बताया कि सुबह हमारे लड़के के मोबाइल पर किसी ने फोन कर बताया कि आपकी बहन की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही हम लोग रजवाबर पहुंचे और देखा कि मेरी बेटी फंदे पर लटकी हुई है जिस पर हम लोगों ने डायल 112 पर फोन कर घटना की जानकारी दिए। जानकारी देने के करीब 2 घंटे बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। परिजन ने बताया कि नव विवाहिता को दहेज के लिए शुरू से ही प्रताड़ित किया जा रहा था। हमने अपनी बेटी दुर्गा कुशवाहा की शादी 14 फरवरी 2023 को बबलू कुशवाहा पुत्र सत्यनारायण कुशवाहा निवासी ग्राम सभा मैनपुर रजवाब कुशवाहा टोला में किया था। घटना की सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन सिंह, नायब तहसीलदार शैलेश कुमार सिंह, थाना प्रभारी बृजेश उपाध्याय, एसआई सभाजीत सिंह ने घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान हेड कांस्टेबल रणजीत सिंह हल्का लेखपाल सुनील कुशवाहा वह महिला कांस्टेबल आदि उपस्थित रहे। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने पंचनामा बना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजन के तहरीर व पोस्टमार्टम के आधार पर थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

About Author@kd

Check Also

पुलिस व गौ तस्करों में हुई मुठभेड़, गौ वध हत्यारे के पैर में पुलिस की लगी गोली, साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार 

    पुलिस ने मौके से एक बाइक, एक अवैध तमंचा, कारतूस, जानवर काटने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!