Breaking News

94.6 प्रतिशत अंक पाकर नईम ने किया माता पिता का नाम रोशन  स्वामी विवेकानंद इन्टर कालेज मानपुर ने पाया पहला स्थान

 

 

खबर दृष्टिकोण

मानपुर/सीतापुर। जनपद के स्वामी विवेकानंद इण्टर कॉलेज बल्देवनगर मानपुर के मेधावी छात्र–छात्राओं के सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें विद्यालय की तरफ से उन सभी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया जो 10 वीं एवं 12 वीं कक्षा में यूपी. बोर्ड परीक्षा में 80% से अधिक अंक प्राप्त किये हैं। जबकि हाई स्कूल में 12 छात्र मेधावी हैं। स्वामी विवेकानंद इण्टर कॉलेज के 12 वी के कुल 15 छात्र 70%से 81% के बीच में नंबर प्राप्त किया है। अंशिका देवी 81 %लवकुश 80.8%वही हाई स्कूल में 12 छात्र मेधावी हैं। नईम 94.6%आनंद कुमार 92% अनीता 87.8% आफरीन बानो 85.5% अंशु यादव 85 .6%प्रतीक मिश्र 85% मिलांछी 79.3 आदि सभी स्टूडेंट मेधावी को सम्मानित किया गया।

प्रधानाचार्य रहबर प्रतापगढ़ी ने कहा आगे की पढ़ाई के लिए अधिक से अधिक लगन एवं मेहनत की जरूरत है। आगे की शिक्षा तथा लक्ष्य के लिए कई अहम बातों पर छात्र-छात्राओं का ध्यान केंद्रित करवाया। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा प्राप्त कर डॉक्टर, इंजीनियर आईएएस अफसर की पढ़ाई करना ही महत्वपूर्ण लक्ष्य एवं मंजिल नहीं है। एक अच्छा मानव बनना भी महत्वपूर्ण है। विद्यार्थियों को कभी यह नहीं सोचना चाहिए कि उनके माता पिता गरीब हैं वो कहां अच्छे मुकाम पा सकते है। जबकि यह बड़ी भूल है। प्रधानाचार्य ने कहा मैं विद्यालय के समस्त स्टाफ को बधाई देता हूं। उन्होंने बड़ी लगन और मेहनत से बच्चों को पढ़ाया है। आज विद्यालय का नाम पूरे जिले में रोशन हो रहा है। इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार मिश्रा, विद्यालय के प्रबंधक विनय सिंह चौहान समेत क्षेत्र के सम्मानित लोग उपस्थित रहे। संचालन का कार्य रोहित कुमार मिश्र ने किया। जबकि परीक्षा प्रभारी सचिन कुमार एवं चंद्र प्रकाश वर्मा दोनों ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया। उनके हौसलों को बढ़ाते हुए कहा इस बार हम विद्यालय का नाम पूरे प्रदेश में रोशन करेंगे। विद्यालय के शिक्षक अरविंद कुमार पटेल, अश्विनी कुमार, संजय सागर, ज्ञान कुमार वर्मा, देशराज कुमार यादव, श्रीमती माया पाठक, श्रीमती सुशीला देवी आदि शिक्षक शिक्षिका मौजूद रहे।

About Author@kd

Check Also

लखीमपुर खीरी शिक्षा के नाम पर व्यापार: लखीमपुर खीरी में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी से अभिभावक त्रस्त

      खबर दृष्टिकोण संवाददाता शिवम मिश्रा     लखीमपुर खीरी :शिक्षा, जो कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!