Breaking News

ग्राम भ्रमण एवं जनसंपर्क अभियान से क्षेत्र के विकास को मिलेगी और रफ़्तार, समस्याओं का होगा समाधान : डॉ राजेश्वर सिंह

 

भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विधायक डॉ राजेश्वर सिंह ने शुरू किया अभियान, 10 गांव में पहुंची टीम राजेश्वर

 

सरोजनीनगर के 10 गांव में पहुंची विधायक डॉ राजेश्वर सिंह की टीम, जनसंपर्क कर भाजपा के विकास योजनाओं से कराया अवगत

 

*जनसंवाद एवं जनसंपर्क से दूर होगी सरोजनीनगर के गावों की समस्याएं : डॉ राजेश्वर सिंह*

ख़बर दृष्टिकोण लखनऊ।

रिपोर्ट शैलेंद्र कुमार

*लखनऊ:* सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक सदस्य के लिए अपनी सुलभता और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संकल्पित सरोजनीनगर के विधायक डॉ राजेश्वर सिंह जन-जन तक पहुंचने के लिए एक नए अभियान ‘ग्राम भ्रमण एवं जनसंपर्क अभियान’ की शुरुवात की है, उद्देश्य है लोगों की सनास्याओं से अवगत होने के साथ भाजपा की नीतियों और विकास योजनाओं से लोगों को अवगत कराने का।

 

भाजपा विधायक डॉ राजेश्वर सिंह द्वारा शुरू किये गए ग्राम भ्रमण एवं जनसंपर्क अभियान के माध्यम से शुक्रवार को डॉ राजेश्वर सिंह की 10 टीमों ने विधानसभा क्षेत्र के 10 ग्राम पंचायतों में घर- घर जाकर जनसंपर्क किया और भाजपा द्वारा चलाई जा रही विकास योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को अवगत कराया साथ ही ग्रामवासियों से उनकी समस्याओं को सूना और उसके समाधान के लिए उन्हें आश्वस्त किया।

 

रोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के 10 ग्राम पंचायतों ऐन, भदोई, चंद्रावल, कल्ली पूरब, लतीफनगर, मेमोरा, परवर पश्चिम, सहिजनपुर, बरकताबाद और इब्राहिमगंज के ग्रामीणों समेत स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से भी संवाद किया गया। ग्राम भ्रमण एवं जनसंपर्क अभियान के दौरान बीजेपी के मंडल अध्यक्षों और स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को ताराशक्ति केन्द्र से बने ईको फ्रेंडली बैग्स एवं श्रीमद्भगवद्गीता दे कर सम्मानित किया गया।

 

सरोजनीनगर के विधायक डॉ राजेश्वर सिंह ने कहा कि सरोजनीनगर परिवार के प्रत्येक सदस्य के लिए सुलभता और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए प्रतिबद्ध हूं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश का चहुंमुखी विकास हुआ है, भाजपा सरकार जनकल्याण के लिए संकल्पित और समर्पित है, संवाद के जरिए ही लोगों की समस्याओं के बारे में जानकारी मिलती है। इसीलिए इस अभियान की शुरूआत की गई है। ताकि हम घर घर जाकर लोगों से मिल कर उनसे बात कर सके।

 

इस दौरान टीम राजेश्वर के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता भुवनेंद्र सिंह ‘मुन्ना’, मंडल अध्यक्ष श्री शिवबक्श सिंह, सुभाष पासी, पंकज त्रिपाठी, सुरेश सिंह, मुरलीधर दीक्षित, बिंदादीन सिंह, मनीष द्विवेदी, प्रियंका सिंह, विनय दीक्षित समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी-कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।

About Author@kd

Check Also

ब्रज की रसोई: लखनऊ में जरूरतमंदों के लिए अनुकरणीय सेवा

  ख़बर दृष्टिकोण लखनऊ। लखनऊ। इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी के संस्थापक विपिन शर्मा समाज के वंचित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!