ख़बर दृष्टिकोण लखनऊ।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ के प्रदेश मंत्री रूपेश कुमार के नेतृत्व में महान संत गाडगे महाराज की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर रूपेश कुमार ने महान संत बाबा संत गाडगे महाराज की जयंती पर पुष्पांजली अर्पित कर उन्हें नमन किया। रुपेश कुमार ने संत गाडगे की याद में कहा कि वे स्वच्छ भारत के जनक कहे जाते थे। उन्होंनेे गाँव गाँव जाकर लोगों के बीच मदिरा सेवन ना करने तथा बच्चों को शिक्षित करने और स्वछता के बारे में जागरूकता फैलाया था। उन्हें जो कुछ भी मिलता था वे उसे स्कूल, धर्मशाला, अस्पताल और जानवरों के निवास स्थान बनवाने में खर्च करते थे। संत गाडगे ने 12 धर्मशालाओ, 31कॉलेज व छात्रावासों का निर्माण कराया। वे अंतिम समाज तक समाज सेवा से जुड़े रहे।