सैकड़ों कांग्रेस समर्थकों ने निकाली बाइक रैली
खबर दृष्टिकोण
सतेन्द्र सिंह
महोली/सीतापुर। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को सफल बनाने के उद्देश्य से नगर के सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष शरद मिश्र का बरसहिया शिव मंदिर के पास फूलों की बारिश कर स्वागत किया। पार्टी के संदेशवाहक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व अवध जोन प्रभारी शरद मिश्रा के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली।
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के संदेशवाहक शरद मिश्रा लखनऊ से पिहानी जा रहे थे। इसी बीच बरसहिया शिव मंदिर के पास सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष उत्कर्ष अवस्थी के नेतृत्व में फूल मालाओं से भव्य स्वागत सत्कार किया। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष शरद मिश्रा के शनिवार दोपहर महोली आगमन पर कांग्रेस पार्टी के लोकसभा धौरहरा प्रत्याशी पंकज मिश्रा, चिरंजीवी मिश्रा, नरेंद्र वर्मा, डॉ राजकुमार, सुधीर पांडे, आदि ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान सैकड़ों समर्थकों ने नगर में बाइक रैली भी निकाली। बाइक रैली में शामिल कांग्रेस जनों के साथ कांग्रेस नेता शरद मिश्रा ने बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पहुंच कर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब अमर रहें व राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे भी लगाए। अम्बेडकर पार्क के पास रैली को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष उत्कर्ष अवस्थी ने कहा इस न्याय यात्रा का सभी लोग खुल कर समर्थन करें। जिससे विघटनकारी ताकतों से निपटा जा सके। लोग इस वर्तमान सरकार से आजिज आ चुके हैं। उन्होंने जनता से भारी संख्या में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समर्थन में जुटने की अपील की। इस मौके पर कृष्णदत्त मिश्र, प्रेम मिश्र, रामाश्रय अवस्थी, अमरकांत मिश्र, वीरेन्द्र मिश्र, रवीराज, विनीता राज, शकील अहमद, गुडाली मिश्र, चतुर्भुज, विमल, आशुतोष शुक्ला, सार्थक, फैजान हफीज, राहुल शुक्ला,मायाराम, सुबिन, अनुपम, रफीक अहमद आदि सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
