लखनऊ, उ०प्र० मत्स्य विकास निगम “संयुक्त कर्मचारी संघ का वार्षिक अधिवेशन चौधरी चरण सिंह सभागार सहकारिता भवन में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन का उद्घाटन मुख्य अतिथि कैबनेट मंत्री मत्स्य विभाग डॉ संजय निषाद ने किया। इस अवसर पर उन्होंने मत्स्य विकास निगम कर्मचारियों के लिए 7वां वेतन आयोग लागू करने की मंजूरी के लिए सहमति जताई। कहा जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलकर मत्स्य विकास निगम कर्मचारियों के 7वें वेतन मान की बात रखेंगे। उत्तर प्रदेश मत्स्य विकास निगम के अध्य्क्ष रमाकान्त निषाद, महाप्रबन्धक एन०एस० रहमानी, प्रबन्धक पूजा रमन एवं मत्स्य निगम के समस्त अधिकारी कर्मचारी व राज्य कर्मचारी महासंघ के महामंत्री राजेश सिंह, चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी के अध्यक्ष रामसुरेश, उ०प्र० मत्स्य विभाग मिनिस्टीरियल सेवा संघ के अध्यक्ष मयंक राज सक्सेना, महामंत्री रामप्रकाश शामिल रहे।
