Breaking News

पत्नी से झगड़े में 21 दिन की बच्ची को उतारा मौत के घाट

 

प्रयागराज

प्रयागराज के यमुनापार इलाके में मेजा के भईया गांव में मंगलवार सुबह दिलदहला देने वाली घटना में एक व्यक्ति ने अपनी 21 दिन की नवजात बेटी की गला घोटकर हत्या कर दी। वह पत्नी को बुलाने के लिए ससुराल गया था। वहां पत्नी से झड़प होने के बाद क्रोध में आकर उसने बच्ची को ही मौत के घाट रात दिया। ससुरालवालों और ग्रामीणों ने आरोपित को पकड़ लिया। फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।भईया गांव निवासी सुनीता का विवाह लगभग छह साल पहले मेजा के नारी गांव निवासी सुशील कुमार पाल से हुआ था। सुशील कुमार पेट्रोल पंप सहित मोबाइल टावरों में डीजल की सप्लाई का काम करता है। शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच किसी न किसी बात पर अक्सर विवाद होता था। इसी विवाद के चलते सुनीता पिछले कई दिनों से भईया गांव स्थित अपने मायके में रह रही थी। यहीं पर उसने 21 दिन पहले एक पुत्री को जन्म दिया था। उसने पुत्री का नाम शिवानी रखा था। मंगलवार सुबह सुशील पत्नी को बुलाने ससुराल पहुंचा। उसने सुनीता से साथ चलने के लिए कहा तो उन दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। तीखी कहासुनी होने लगी तो आक्रोश में आकर सुशील ने वहीं चारपाई पर सो रही 21 दिन की पुत्री का गला दबा दिया। यह देखकर सुनीता चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर घर के अन्य सदस्य कमरे में पहुंचे और जब तक सुशील का हाथ खींचकर गर्दन से हटाते बच्ची की मौत हो चुकी थी। बच्ची का निर्जीव शरीर देख सब स्तब्ध रह गए। ससुराल वालों ने सुशील को घेर लिया। पड़ोसी भी आ गए। सबने मिलकर उसे पकड़ लिया। कुछ देर में खबर पाकर इंस्पेक्टर अरुण चतुर्वेदी व चौकी प्रभारी कोहड़ार विनोद सिंह वहां पहुंचे और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर का कहना है कि बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पत्नी-पत्नी के बीच विवाद में यह घटना हो गई। मुकदमा भी लिखा गया है।

About khabar123

Check Also

हिंद मेडिकल कॉलेज में एक और छात्र ने की आत्महत्या

  _उपस्थिति कम होने से परेशान था एमबीबीएस छात्र_ खबर दृष्टिकोण, जिला संवाददाता अतुल कुमार …

error: Content is protected !!