Breaking News

समाजवादी पार्टी महिला सभा की जिला कार्यकारिणी घोषित

 

त्रिवेणी प्रजापति बनी महासचिव ,मीरा कोषाध्यक्ष

खबर दृष्टिकोण
रोहितसोनी जालौन

उरई (जालौन)। समाजवादी पार्टी कार्यालय उरई में सपा महिला सभा जिला अध्यक्ष कुसुम सक्सेना की अध्यक्षता में और प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव के मुख्य आतिथ्य में 40 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी घोषित की गई। जिसका संचालन जिला प्रवक्ता महेश चंद्र विश्वकर्मा ने किया। जिला अध्यक्ष कुसुम सक्सेना ने कार्यकारिणी घोषित करते हुए कहा कि उन्होंने 40 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी बनाई है जिसमें त्रिवेणी प्रजापति को जिला महासचिव,और शमीमा, विनीत वर्मा, कुसुम दुबे ,गुड्डन यादव, शकुंतला पाल, सुनीता अग्रवाल, शेफाली श्रीवास्तव ,मुन्नी राठौर ,नूरी बानो, सुनीता जाटव ,गुड्डी पटेल,आदि 12 महिलाओं को जिला उपाध्यक्ष पदों पर नामित किया गया। जिला सचिव पदों पर मुन्नी वाल्मीकि, कल्पना तिवारी, कामिनी विश्वकर्मा, पुष्पा चौहान, लक्ष्मी राजपूत, शिव कांति, रुचि पाल, प्रिया शाक्य ,राजकुमारी यादव, शशि कुशवाहा ,शबाना खातून, अमृत कुमारी दोहरे, कल्पना श्रीवास्तव, शोभा अहिरवार ,सीता पांडे आदि 18 महिलाओं को नामित किया गया। सदस्य पदों पर अहिल्या कठैरिया,मजहवी खां, राजकुमारी कुशवाहा,शीला श्रीवास, रानी देवी, शोभा परिहार, रूबी सोनी आदि 8 महिलाओं को नामित किया गया है।वही नगर अध्यक्ष पदो पर उरई नगर अध्यक्ष शैलजा वर्मा, जालौन नगर अध्यक्ष माया वर्मा, कोच नगर अध्यक्ष कमलेश देवी नामदेव, कालपी नगर अध्यक्ष सत्यवती यादव,नगर पंचायत कोटरा अध्यक्ष माया वर्मा,नगर पंचायत कदौरा सुधा परिहार,नगर पंचायत ऊमरी रेखा खटीक,नगर पंचायत नदीगांव मधु वर्मा,नगर पंचायत माधौगढ़ दीप सिंह राजावत,नगर पंचायत एट, रानी प्रजापति आदि को नामित किया गया। वही विधानसभा अध्यक्ष उरई संतोषी प्रजापति को विधानसभा उरई द्वितीय विधानसभा अध्यक्ष संतोषी श्रीवास्तव विधानसभा अध्यक्ष कालपी बेबी शाह विधानसभा अध्यक्ष प्रथम माधवगढ़ सुधा सिंह राजावत विधानसभा अध्यक्ष द्वितीय माधवगढ़ सरोज भाई किन्नर को बनाया गया है। जनपद के ‌ब्लॉक अध्यक्ष पदो पर पूजा निषाद को ब्लॉक अध्यक्ष रामपुरा, कीर्ति वर्मा को ब्लॉक अध्यक्ष नदीगांव बबीता वर्मा को ब्लॉक अध्यक्ष जालौन ज्योति यादव को ब्लाक अध्यक्ष कोच शशि सिंह परिहार को ब्लॉक अध्यक्ष का कदौरा जायदा बानो को ब्लॉक अध्यक्ष माधवगढ़ बनाया गया है। सभी नवनामित पदाधिकारीयों को को जिला अध्यक्ष कुसुम सक्सेना और प्रदेश अध्यक्ष जी रीबू श्रीवास्तव ने माला पहनाकर तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा मातृ शक्ति नाम का अभियान चला कर महिलाओं को गुमराह कर रही है इसलिए समाजवादी पार्टी बूथ स्तर पर भगवती चौपाल लगाकर भाजपा के झूठ का खुलासा करके महिलाओं को समाजवादी पार्टी में जोड़ने का काम करने का अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा, पूरी तरह से ध्वस्त है। महिलाओं के साथ रोज अन्याय और अत्याचार हो रहा है चारों तरफ अपराध का बोल वाला है। महंगाई की मार ने रसोई का स्वाद बिगाड़ दिया है। ऐसी निकम्मी सरकार को उखाड़ कर फेंकना है। अंत में जिला अध्यक्ष कुसुम सक्सेना ने महिलाओं का आभार व्यक्त करते हुए निष्ठा और ईमानदारी से काम करके समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाने की अपील की। इस मौके जिला महासचिव जमालुद्दीन,बरिष्ठ नेता रामरतन प्रजापति, महेश चंद्र विश्वकर्मा,भानू प्रताप राजपूत,वेद प्रकाश यादव, महेश शिरोमणि,कय्युम करीमी,रश्मि पाल,मीरा राठौर,गुडडन यादव, अनूप बाल्मीकि, जीतू यादव,रशीद बाबा, हिमांशु खरकिया, सहित अन्य सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About Author@kd

Check Also

लखीमपुर खीरी बीजेपी जिला कार्यालय में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान पर मंथन हर नागरिक को मतदान से जोड़ने का संकल्प

  खबर दृष्टिकोण संवाददाता शिवम मिश्रा लखीमपुर खीरी। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!