Breaking News

घर में छुपकर रह रहा था जिलाबदर अपराधी, गिरफ्तार |

 

खबर दृष्टिकोण |

आलमबाग| कृष्णा नगर पुलिस टीम द्वारा शुक्रवार थाना क्षेत्र से एक जिलाबदर अपराधी को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर कार्यवाई करते हुए जेल भेज दिया है |

कृष्णा नगर कोतवाली प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट सह आयुक्त कानून एवं व्यवस्था द्वारा थाना क्षेत्र के जयप्रकाश नगर मकान संख्या 566/59घ निवासी आशीष दीक्षित पुत्र अमरनाथ दीक्षित को दर्ज मुकदमो के आधार पर लखनऊ सीमा से जिलाबदर किया गया था इसके बावजूद अभियुक्त अपने घर में छुप कर रह रहा था जिसे मुखबिर की सूचना पर घर के ही निकट धोबी वाली से गुरूवार रात्रि समय गिरफ्तार किया गया है | जिसके खिलाफ कार्यवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है |

About Author@kd

Check Also

ब्रज की रसोई: लखनऊ में जरूरतमंदों के लिए अनुकरणीय सेवा

  ख़बर दृष्टिकोण लखनऊ। लखनऊ। इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी के संस्थापक विपिन शर्मा समाज के वंचित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!