Breaking News

*मासूम का शव गटर में मिला, मां ने की मासूम कि गला घोंटकर हत्या।*

*मासूम का शव गटर में मिला, मां ने की मासूम कि गला घोंटकर हत्या।

 

 

*सौतेली मां ने शव को पत्थरो से बांधकर गटर मे फेंका।*

 

 

*खबर दृष्टिकोण। संवाददाता लेखराज कौशल*

 

गाजियाबाद के थाना मोदीनगर मे सौतेली मां रेखा ने अपनी सहेली पूनम के साथ मिलकर 12 वर्ष के बेटे की हत्या करके उसके शव को पत्थरो से बांधकर गटर मे फेंक दिया। सीसी कैमरे द्वारा इस पूरी घटना का राज खुल गया। क़ातिल मां ने अपने ही बेटे की हत्या को स्वीकार कर लिया। जानकारी के अनुसार जिला गाजियाबाद के मोदीनगर की गोविन्दपुरी स्थित डबल स्टोरी कॉलोनी निवासी राहुल कुमार परिवार सहित रहते हैं। राहुल कुमार ने रेखा से दूसरी शादी की थी। उनकी पहली पत्नी से 12 वर्षीय पुत्र शब्द कक्षा 4 का छात्र था। वह रविवार दोपहर 3 बजे के आसपास अचानक से लापता हो गया। काफी तलाश करने के बाद भी वह नहीं मिला तो परिजनों ने सोमवार सुबह किशोर के लापता होने की सूचना मोदीनगर थाने में दी गई थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच करने पीड़ित के घर पहुंची। पुलिस ने घर के सामने लगे सीसी टीवी कैमरे का फुटेज चेक किया, तो पता चला कि वह घर से बाहर नहीं निकला है। इसके बाद पुलिस ने उसके घर में ही तलाश करनी शुरू की। घर के बाहर सीवर लाइन का गटर का ढक्कन टूटा हुआ था। जब पुलिस ने उसमें तलाश शुरू किया, तो शब्द का शव बरामद हुआ। शव दो बड़े पत्थरों से बंधा हुआ था। पुलिस का कहना है कि सौतेली मां ने ही 12 साल के बच्चे शब्द की हत्या की है। महिला ने भी क़त्ल करना स्वीकार कर लिया। महिला ने मर्डर क्यों किया इस कारण पुलिस को बताया कि सौतेले बेटे का बर्ताव उसके प्रति सही नहीं था। उसकी बेटी परी को भी अपनी बहन नहीं मानता था। यदि वह उसकी हत्या नहीं करती तो भविष्य में वह उसकी हत्या कर देता। बेटी का भविष्य अंधेरे में रहता।

 

 

*पति का तीन पहले हुआ था तलाक*

 

राहुल का तीन साल पहले बुलंदशहर की राजकुमारी से तलाक हुआ था। जिसके बाद बेटा शब्द उर्फ सद्दी 11 राहुल के पास आया और बेटी तपस्या को राजकुमारी अपने साथ ले गई। कुछ ही महीने बाद राहुल की बागपत की रेखा से शादी हुई। दोनों की यह दूसरी शादी थी। रेखा काे पहले पति से एक बेटी डेढ वर्षीय परी थी। कुछ दिन राहुल नोएड़ा रहे, लेकिन शादी के बाद यहीं रहने लगे। सीरियल देख सहेली पूनम के साथ योजना बनाई रेखा का कालोनी में ज्यादा महिलाओं के साथ मिलना जुलना नहीं था। पड़ोसी पूनम से ही उसकी दोस्ती थी। दोनों का एक-दूसरे के घर आना-जाना था। कुछ दिन पहले रेखा ने उसे शब्द के बर्ताव के बारे में बताया। उसी समय टीवी पर क्राइम पर आधारित सीरियल आ रहा था। उसमें युवक की हत्या करने के बाद पत्थर से बांधकर नहर में फेंका गया। वहीं दोनों ने शब्द की हत्या की पटकथा लिख दी। उसे रास्ते से हटाने और पुलिस से बचने की योजना तैयार की। टॉफी देने के बहाने कमरे में बुलाया. रविवार को सैलून पर भीड़ रहती है। ऐसे में पति व ससुर दुकान पर रहेंगे। इसलिए रविवार का दिन ही हत्या के लिए चुना गया। सुबह पूनम रेखा के घर पहुंची। यहां पूनम ने टाफी देने के बहाने से शब्द को कमरे में बुलाया और उसके हाथ पकड़ लिए। पीछे से रेखा ने चुन्नी से उसका गला दबा दिया। मौत होने पर पूनम और रेखा ने सेफ्टी टैंक का स्लाप तोड़ा और स्लाप के पत्थर का टुकड़ा बांधकर उसे फेंक दिया।

 

 

*घड़ियाली आंसू बहाती रही सौतेली मां*

 

12 साल के मासूम शब्द की हत्या करने के बाद उसकी सौतेली मां रेखा घड़ियाली आंसू बहाती रही। उसने पति राहुल सेन और दादा महिपाल के सामने ऐसा नाटक किया तो दोनों को एक बार तो यकीन ही हो गया कि उनके जिगर के टुकड़े का किसी ने अपहरण कर लिया है।

शब्द का शव ठिकाने लगाने में साथ देने वाली रेखा की सहेली पूनम ने भी शुरू में पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। उसने कहा कि रविवार शाम चार बजे के बाद से शब्द को नहीं देखा गया। अगर सीसीटीवी की फुटेज न होते ही पुलिस के लिए गोविंदपुरी में सबको स्तब्ध कर देने वाली इस वारदात में रहस्य से पर्दा उठाना बहुत मुश्किल हो जाता। शब्द के दादा महिपाल रात साढ़े आठ बजे घर पहुंचे। उनसे रेखा ने कहा कि पता नहीं शब्द कहां चला गया। शाम खेलने गया था, इसके बाद लौटा ही नहीं। यह सुनकर महिपाल घबरा गए। उन्होंने बेटे राहुल से फोन कर कहा कि सैलून से तुरंत घर आ जाओ। राहुल सैलून बंद करके साढ़े नौ बजे घर पहुंच गए।

उन्होंने बताया कि रेखा बार-बार यही कहे जा रही थी कि शाम से शब्द लापता है। इस पर वह और उनके पिता आसपास उसके दोस्तों के घर गए। रात दो बजे तक उसकी तलाश की गई। इसके बाद घर लौट आए और घर में रेखा ने रो-रोकर बुरा हाल कर रखा था। रोते हुए कह रही थी, मेरा लाल कहां चला गया, देवी मां मदद करो। उसने खुद को गम से बेहाल दिखाते हुए रात का खाना भी नहीं खाया। सुबह को पास में ही रहने वाली उसकी सहेली पूनम भी घर आ गई। उसने भी नाटक में रेखा का साथ दिया। एक ही बात कहे जा रही थी, कोई सगी मां भी इतना प्यार नहीं करती होगी, जितना तुम शब्द से करती हो। वहीं पुलिस द्वारा आरोपी मां मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

About khabar123

Check Also

थाना हैदराबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चार आरोपी गिरफ्तार

    *ख़बर दृष्टिकोण। पीयूष दीक्षित ब्यूरो*   लखीमपुर खीरी। थाना हैदराबाद पुलिस ने शुक्रवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!