Breaking News

सुदामा दीक्षित से जेल मिलने पहुंचे सपा का प्रतिनिधि मंडल

प्रेस वार्ता में एक ऑडियो किया वायरल, मचा हड़प्पा

खबर दृष्टिकोण जालौन।

रोहितसोनी जालौन

 

उरई। पूर्व ब्लाक सुदामा दीक्षित से जेल में मुलाकात करने के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशन पर विधानसभा के मुख्य सचेतक डॉ.मनोज कुमार पांडेय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल पहुंचा। सपा के कार्यकर्ताओं और सुदामा के समर्थकों ने आटा टोल से लेकर उरई तक जोरदार स्वागत किया। प्रतिनिधि मंडल आगे बढ़ता गया और पीछे से कारवां बढ़ता गया। दूसरी तरफ प्रशासन ने उनके काफिला को जेल रोड पर ही रोक लिया। जेल प्रशासन ने प्रतिनिधि मंडल के तीन सदस्यों को ही मुलाकात करने की अनुमति दी।

 

विधानसभा के मुख्य सचेतक डॉ. मनोज कुमार पांडेय के नेतृत्व में विधायक पंकज मलिक, विधायक विनोद चतुर्वेदी, विधायक इं. सचिन यादव, विधायक मुकेश वर्मा, विधायक गौरव रावत, विधायक मो.अरमान खान, सपा जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर समेत नौ सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल जिला कारागार पहुंचा। यहां पर मुख्य सचेतक समेत तीन लोगों को पहले मुलाकात की परमीशन मिली। पूर्व ब्लाक प्रमुख से तकरीवन 30 मिनट जेल में वार्ता की। बताया जा रहा है कि इस दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख से घटना की पूरी जानकारी ली गई। यहां से निकलने के बाद सपा का प्रतिनिधि मंडल सीधे जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंचा। पुलिस अधीक्षक ने उन्हें पुलिस लाइन में बुलाया। यहां पर मुलाकात हुई तो प्रतिनिधि मंडल ने घटना को फर्जी बताया। घटना को लेकर यहां पर भी विस्तार से चर्चा हुई। यहां से निकलने के बाद सपा का प्रतिनिधि मंडल पूर्व ब्लाक प्रमुख सुदामा दीक्षित के आवास क्षीरसागर पहुंचा। यहां पर उनकी पत्नी पूर्व जिला पंचायत सदस्य नम्रता तिवारी दीक्षित से मिला और पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि इस संकट की घड़ी में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत पूरी पार्टी साथ खड़ी है। इसके पूर्व प्रतिनिधि मंडल का जिले में जोरदार स्वागत हुआ। आटा टोल से लेकर उरई तक जगह जगह उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया गया। इस दौरान पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत, पूर्व विधायक शिवराम कुशवाहा, महेंद्र कठेरिया, शफीकुर्रहमान कश्फी, मिर्जासाबिर वेग, विवेक यादव, राघवेंद्र सिंह भदौरिया, जिला पंचायत सदस्य रामेंद्र त्रिपाठी, सलमान सिद्धीकी, पूर्व ब्लाक प्रमुख विजय कुशवाहा, चंद्रशेखर मौखरी, टिंकू मौखरी, अनरुद्ध द्विवेदी, अशोक गुप्ता, लाखन सिंह कुशवाहा, हरिश्चंद्र यादव, कुसुम सक्सेना, विनोद श्रीवास आदि मौजूद रहे।

 

 

सड़क से लेकर सदन तक लड़ी जाएगी न्याय की लड़ाई : मनोज पांडेय

बुंदेलखंड के प्रतिष्ठित परिवार को किया जा रहा परेशान

न्यायपालिका पर पूरा भरोसा मिलेगा न्याय

फोटो परिचय 04 प्रेस कांफ्रेस को संबोधित करते मुख्य सचेतक डॉ. मनोज कुमार पांडेय व अन्य

कार्यालय संवाददाता, उरई

अमृत विचार।

पूर्व ब्लाक प्रमुख सुदामा दीक्षित के प्रकरण को लेकर जिले में आए सपा के नौ सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने मंगलवार को क्षीरसागर में प्रेस कांफ्रेस की। यहां पर मुख्य सचेतक डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि बुंदेलखंड के प्रतिष्ठित परिवार को ओछी मानसिकता के व्यक्ति के द्वारा रचे गए षड़यंत्र के तहत फंसाया गया है। पीड़ित पक्ष के साथ उनकी पूरी सहानुभूति है। न्याय की यह लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ी जाएगी।

ऊंचाहार विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री तथा मुख्य संचेतक विधानसभा मनोज पांडे के नेतृत्व में आए आधा दर्जन से अधिक विधायकों के डेलिगेशन ने सुदामा दीक्षित मामले को क्षीर सागर परिवार की प्रतिष्ठा और सामाजिक छवि को बिगारने की साजिश बताया।

समाजवादी पार्टी के ऊंचाहार विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि क्षीर सागर परिवार की सामाजिक छवि किसी से छिपी नहीं है। यह परिवार हमेशा दूसरों की मदद के लिए तत्पर रहता है। पूर्व ब्लाक सुदामा दीक्षित की राजनीति सदैव गरीब जरूरतमंद और पीड़ित लोगों को न्याय दिलाने की रही है। ऐसा व्यक्ति अपने ही किसी कर्मचारी के परिवार के साथ उत्पीड़न कैसे कर सकता है। उन्हें राजनीतिक द्वेष भावना के तहत फंसाया गया है। समाजवादी पार्टी इस मामले को लेकर न सिर्फ सड़क पर उतरेगी बल्कि सदन तक अपनी आवाज को पहुंचाएगी। श्री पांडेय ने कहा कि न्याय के लिए सभी को खड़ा होना चाहिए। सौ गुनहगार छूट जाए पर किसी बेगुनाह को सजा नहीं होनी चाहिए। इस मौके पर कालपी क्षेत्र से सपा विधायक विनोद चतुर्वेदी ने कहा कि किसी भी राजनीतिक षड्यंत्र के तहत अन्याय पूर्ण कार्य नहीं होना चाहिए जो सत्यता हो वह सबके सामने आए। उन्होंने कहा कि पंडित गोविंद नारायण तिवारी एवं अरविंद तिवारी से उनके पुराने गहरे रिश्ते रहे हैं. लह इस परिवार के दरबारी रहे है। हर सुख दुख में साथ रहे हैं और आगे भी वह इस परिवार के साथ न्याय की लड़ाई में खड़े हैं। सपा विधायक पंकज मलिक ने सुदामा दीक्षित को जेल कराए जाने के पीछे राजनीतिक षड्यंत्र बतलाते हुए सभी से अपील की कि वह न्याय की लड़ाई में साथ आए। फिरोजाबाद विधायक मुकेश वर्मा ने कहा कि जब एक प्रतिष्ठित परिवार के साथ इस तरह की अन्याय पूर्ण घटना हो सकती है तो आम आदमी के साथ क्या होता होगा उन्होंने न्याय पालिका पर विश्वास जताते हुए कहा कि जल्दी ही जालसाजी का खुलासा होगा और सुदामा दीक्षित को न्याय मिलेगा।

 

 

पूर्व मंत्री ने प्रेस वार्ता में फोड़ा ऑडियो बम

उरई। पूर्व ब्लाक प्रमुख सुदामा दीक्षित के मामले की हकीकत समझने आए सपा के प्रतिनिधिमंडल के मुखिया पूर्व मंत्री मनोज पांडे ने प्रेस से रूबरू होते हुए बीच में 9 मिनट की एक ऐसी ऑडियो क्लिप प्रेस के प्रतिनिधियों को सुनाई जिसमें एक नेताजी अपने किसी साथी को इस समूचे मामले में किस प्रकार से क्या हथकंडा अपनाना है इसकी समझाइस दे रहे हैं। नेताजी बार-बार कथित रूप से उसे दो पन्ने के नोट को सार्वजनिक करने, समाज को एकजुट करने, और सर्वोदय इंटर कॉलेज में बैठक करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। ऑडियो क्लिप में नेताजी उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक को भी निशाने पर ले रहे हैं। ऑडियो क्लिप में जो आवाज सुनाई पड़ रही है उसे जनपद का बच्चा-बच्चा जानता है। अब देखना है कि उस ऑडियो क्लिप को भाजपा एवं प्रदेश सरकार तथा स्थानीय प्रशासन कितनी गंभीरता से लेती है। सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही उक्त ऑडियो क्लिप से फिलहाल तो मामले का प्रथम दृष्टया पटाक्षेप हो रहा है कि समूची पटकथा आखिर लिखी कैसे गई है। प्रेस वार्ता में समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधि मंडल के प्रमुख मनोज पांडे द्वारा सुनाई गयी आडियो क्लिप ने वहां उपस्थित सपा तथा तमाम समाज सेवियों के बीच आडियो बम का काम किया है।

About Author@kd

Check Also

अवैध अस्पतालों पर नकेल कसेगा स्वास्थ्य विभाग

    *माल सीएचसी अधीक्षक संदीप सिंह ने अस्पताल को नोटिस चस्पा कर सीज करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!