Breaking News

राष्ट्रीय लोक अदालत में 51,18,046 वादों का हुआ निस्तारण

 

 

ख़बर दृष्टिकोण लखनऊ।

 

 

कार्यपालक अध्यक्ष, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली न्यायमूर्ति प्रीतिंकर दिवाकर, मुख्य न्यायाधीश, इलाहाबाद उच्च न्यायालय/मुख्य संरक्षक, उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कुशल मार्गदर्शन/निर्देशन में शनिवार को सम्पूर्ण प्रदेश में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की गयी।

 

प्रदेश के जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों से प्राप्त सूचना के अनुसार सायं 06ः00 बजे तक उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय लोक अदालत में 51,18,046

वादों का निस्तारण किया गया। प्री-लिटिगेशन वाद 42,77,285, लम्बित वाद 6,97,610 विशेष लोक अदालत (लघुआपराधिक वाद) 1,42,499 थे।

सदस्य सचिव, उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण संजय सिंह-। द्वारा वीडियो कान्फ्रेन्सिग के माध्यम से उत्तर प्रदेश के समस्त सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों, समस्त नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत, उ0प्र0 एवं समस्त मुख्य न्यायिक मजिस्टेट, दीवानी न्यायालय उ0प्र0 आदि से राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों की समीक्षा करने व राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने का आह्वान किया गया था।

मुख्य सचिव, उ0प्र0 शासन द्वारा वीडियो कान्फ्रेन्सिग के माध्यम से समस्त जिलाधिकारी, अपर पुलिस महानिदेशक, कानून व्यवस्था, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध, अपर पुलिस महानिदेशक, अभियोजन एवं सचिव, गृह, समस्त विशेष सचिव, गृह एवं समस्त मण्डलायुक्त, पुलिस आयुक्त, जोनल अपर पुलिस महानिदेशक, परिक्षेत्रीय पुलिस महानिदेशक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पुलिस अधीक्षकगण आदि से राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करने हेतु निर्देशित किया गया था।

उक्त सूचना सदस्य सचिव, उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण संजय सिंह-। द्वारा उपलब्ध करायी गई है। लम्बित एवं प्री-लिटिगेशन वादों के निस्तारण की अन्तिम संख्या अभी प्रतीक्षित है।

About Author@kd

Check Also

फर्जी स्कूलों का खेल: शिक्षा विभाग की अनदेखी से बच्चों का भविष्य हो रहा बर्बाद

    *खबर दृष्टिकोण – रिजवान अंसारी,*   *कुकरा खीरी* बिजुआ ब्लॉक क्षेत्र में शिक्षा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!