Breaking News

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने मनाया रक्षाबंधन पर्व 

 

पचोर (हरीश भारतीय) खबर दृष्टिकोण। नगर में गुरुवार को स्थानीय शनि धाम कॉलोनी में स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवाकेंद्र पर ब्रह्मकुमारीज बहनों द्वारा रक्षाबंधन पर्व मनाया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय सांसद रोडमल नागर जिला संस्था प्रभारी ब्रह्माकुमारी मधु दीदी नगर परिषद अध्यक्ष विकास करोड़िया समाजसेवी राधेश्याम जयसवाल पूर्व संसदीय सचिव हनुमान प्रसाद गर्ग नगर परिषद उपाध्यक्ष राम भरोसा यादव जिला महिला मोर्चा महामंत्री नीलम सक्सेना की उपस्थिति थी। कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा नृत्य प्रस्तुति दी गई प्रस्तुति को देखकर उपस्थित गणमान नागरिकों ने सराहना की। कार्यक्रम की शुरुआत में सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन कर की गई। सांसद रोडमल नागर ने सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्षाबंधन का त्यौहार पवित्रता का त्यौहार है। और कहा कि समाज में मिलजुल कर रहते हुए नकारात्मक सोच बदलकर सकारात्मक सोच अपनानी चाहिए। जिनके अंदर पवित्रता का भाव होगा उनके पास ही सच्चा प्रेम होगा मन की पवित्रता बनाए रखना जरूरी है क्योंकि इतिहास साक्षी है जिसके मन में पवित्रता नहीं रही मन में कुटिलता रही वहां कितना ही बुद्धिमान ,धनवान, ताकतवर होगा अंत उसका नाश होता। मन के अंदर दो प्रकार के विचार आते हैं देवताओं के और असुरों के इसलिए देवताओं वाले विचारों को मन के अंदर ले तभी दैवत्व हमारे अंदर आवेगा। अगर हम अपने अंदर में व्याप्त बुराई या फिर किसी व्यसन का त्याग करें तो जीवन सार्थक हो सकता है।उन्होंने संस्था द्वारा किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की।विकास करोड़िया ने कहा कि सनातन धर्म का प्रतीक रक्षाबंधन एक ऐसा बंधन है जिसमें भाई-बहन नहीं पूरा परिवार का बंधन होता है इस अवसर पर उन्होंने ब्रह्माकुमारी इस परिवार और नगर के लोगों को शुभकामनाएं दी। बहन मधु दीदी ने रक्षाबंधन के आध्यात्मिक रहस्य पर चर्चा करते हुए कहा कि यह रक्षा सूत्र मन, वचन कर्म की पवित्रता तथा प्रतिज्ञा का सूचक है। और उन्होंने यहां भी बताया कि किस तरह से राजयोग मेडिटेशन द्वारा हम परमात्मा से जुड़कर अपने जीवन को उनकी शक्तियों से भरपूर करके खुद को सुरक्षित कर सकते हैं। आज पवित्रता का सूचक रक्षा का पर्व त्योहार मनाने के लिए यहां आए हैं हमारे विचारों की पवित्रता ही सच्ची पवित्रता है मन की पवित्रता पर हमारा ध्यान होऔर आत्मिक स्मृति का तिलक लगाकर मन के विचारों को शुद्ध करें तो हमारा मुख मीठा भी स्वत हो जाएगा अच्छे मीठे बोल बोल करके सबके साथ अच्छा संबंध बनाकर और मिठाई मधुरता की खाएं तो हमारा परिवार मैं प्यार बड़ेगा और हमारे भारत में शत्रुता खत्म हो मित्रता का भाव सब में हो। वही वैशाली दीदी ने रक्षाबंधन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पावन पर्व प्रेम-प्यार, सद्भावना से विश्व परिवार को जोड़कर सबको निरोग बनाता हुआ खुशियां प्रदान करता है। मन, वचन, कर्म और स्वप्न में भी पूर्ण पवित्रता को अपनाएं तभी हमारा जीवन सार्थक है। शुभ संकल्पों के साथ उन्होंने उपस्थित सभी भाइयों एवं बहनों को रक्षा सूत्र बांधे। नीलम सक्सेना ने संस्था की विशेषताओं को गिनाते हुए कहा है कि भारत में एक ऐसी संस्था है जो हर वर्ग के लोगों के लिए निस्वार्थ भाव से सेवा करती है आध्यात्मिक के प्रति लोगों को जाग्रत करती है और छोटे-छोटे कार्यक्रम करके समाज में लोगों को शिक्षा देने का कार्य करती है। कार्यक्रम का संचालन गिरिराज पाटीदार कनिष्ठ यंत्री ने किया एवं राजयोग मेडिटेशन ब्रह्माकुमारी वैशाली दीदी ने कराया।ओर कार्यक्रम के अंत में ब्रह्मकुमारी बहनों ने अतिथियों तथा सभी लोगों को ईश्वरीय उपहार तथा रक्षा सूत्र बांधा कर वरदान कार्ड भी दिए। इस अवसर पर रक्षाबंधन कार्यक्रम में जिला भाजपा मंत्री लायंस क्लब अध्यक्ष दिलीप सोनी राधेश्याम गुर्जर समाजसेवी एवं बहना सेना प्रभारी कुसुम भारतीय राजेश भारतीय राधेश्याम नगर संजय राठौर मोहन सेन रामबाबू गुप्ता सतीश गुप्ता दुर्गेश योगी शुभम वर्मा सहित कई गणमान नागरिक उपस्थित थे।

About Author@kd

Check Also

फर्जी स्कूलों का खेल: शिक्षा विभाग की अनदेखी से बच्चों का भविष्य हो रहा बर्बाद

    *खबर दृष्टिकोण – रिजवान अंसारी,*   *कुकरा खीरी* बिजुआ ब्लॉक क्षेत्र में शिक्षा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!