Breaking News

जन्माष्टमी पर गौशालाओं में आयोजित होंगे गौपूजन कार्यक्रम

 

 

जनप्रतिनिधियों से गौपूजन में प्रतिभाग करने की पशुधन मंत्री ने की अपील

 

ख़बर दृष्टिकोण लखनऊ।

 

उत्तर प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने जन्माष्टमी के पावन पर्व पर जनप्रतिनिधियों से अनुरोध किया है कि वह अपने क्षेत्र में गौशालाओं में आयोजित होने वाले गौपूजन कार्यक्रम में शामिल होकर भारतीय संस्कृति का मान बढ़ायें। साथ ही स्थानीय लोगों को भी इसमें शामिल होने के लिए प्रेरित करें। उन्होंनें कहा कि इस अवसर पर गाय को गुड़ केला खिलाकर गौपूजन किया जायेगा। आम जनमानस तक गौ सेवा का संदेश पहुंचाने के लिए इस कार्यक्रम को व्यापक स्तर पर मनाया जायेगा।

पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश की गौशालाओं और गो आश्रय स्थलों में इस बार भी जन्माष्टमी का उत्सव धूमधाम से मनाये जाने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री जी का उद्देश्य इसके जरिये प्रदेश के लोगों में गौ सेवा के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को जगाना है। उन्होंनें प्रदेश सरकार के मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, महापौरों, नगर पालिका अध्यक्षों, ज़िला पंचायत अध्यक्षों से अपील की है कि गो-माता वैदिककाल से सनातन संस्कृति में पूज्यनीय रही हैं। वेदों में गाय को ’’गावो विश्वस्य मातरः’’ कहा गया है। गोमाता में 33 कोटि देवताओं का वास बताया गया है। जन्माष्टमी के पर्व पर गोशालाओं में पूरी श्रद्धा के साथ उनका पूजन किया जायेगा।

पशुधन मंत्री विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि कान्हा गोशाला एवं गोआश्रय स्थलों की साफ-सफाई एवं पेयजल आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करायें। उन्होंने यह भी कहा कि जन्माष्टमी का पर्व हमारी गौरवशाली परम्परा एवं समृद्ध विरासत का अंग है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण का धरती पर अवतरण हुआ था। उन्होंने भगवत गीता में मानवता के लिए जो संदेश दिया वह सदियों तक मानव समाज के लिए प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने जन्माष्टमी के पावन पर्व को पूरी श्रद्धा एवं गरिमा के साथ मनाने जाने की अपील की है।

About Author@kd

Check Also

फर्जी स्कूलों का खेल: शिक्षा विभाग की अनदेखी से बच्चों का भविष्य हो रहा बर्बाद

    *खबर दृष्टिकोण – रिजवान अंसारी,*   *कुकरा खीरी* बिजुआ ब्लॉक क्षेत्र में शिक्षा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!