Breaking News

नए वित्तीय वर्ष में आठ करोड़ रूपये की हॉउस टैक्स की वृद्धि कर नया कीर्तिमान बनाया जोनल अधिकारी ने |

 

खबर दृष्टिकोण लखनऊ | लखनऊ निकाय क्षेत्र में हॉउस टैक्स घोटालो को लेकर सुर्खियों में रहने वाला नगर निगम जोन आठ इस वर्ष हॉउस टैक्स वसूली में पिछले वित्तीय वर्ष की अपेक्षा आठ करोड़ रूपये की अत्यधिक वसूली की बढ़ोत्तरी हुआ है | नगर निगम जोनल अधिकारी अजीत राय ने नए वित्तीय वर्ष में हॉउस टैक्स की जानकारी देते हुए बताया कि निकाय क्षेत्र में कुल नौ हजार भवनों से टैक्स वसूला गया है | वर्ष 2022-23 में कुल 15 करोड़ रूपये का टैक्स वसूला गया था इसकी अपेक्षा 2023-24 वित्तीय वर्ष में कुल 23 करोड़ रूपये का हॉउस टैक्स वसूला गया है इस दिशा में आरआई देवी शंकर दुबे द्वारा राजा बिजली पासी द्वितीय एवं इब्राहीमपुर द्वितीय वार्ड से हॉउस टैक्स वसूली में पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष पांच करोड़ रूपये अधिक हॉउस टैक्स वसूली किया गया है | नामांतरण एवं अन्य शिकायते शून्य है इसके अलावा नगर निगम में दस वर्षो से छूटे हुए सोसायटीयो ओमेक्स,वृन्दावन,एवेन्यू ,एल्डिको,सौभाग्यम ,कासाग्रीन एवं ईडब्लूएचओ अन्य को जोड़ा गया है जिनका हॉउस टैक्स निर्धारित किया गया है वर्ष अंत तक हॉउस टैक्स वसूली में अत्यधिक रूप वृद्धि किया जायेगा | पूर्व में भी अजीत राय ने नगर निगम जोन चार में प्रभारी दौरान हॉउस टैक्स वसूली में 64 करोड़ रूपये की वसूली को 90 करोड़ की वसूली पहुंचा नया कीर्तिमान बनाया था |

About Author@kd

Check Also

फर्जी स्कूलों का खेल: शिक्षा विभाग की अनदेखी से बच्चों का भविष्य हो रहा बर्बाद

    *खबर दृष्टिकोण – रिजवान अंसारी,*   *कुकरा खीरी* बिजुआ ब्लॉक क्षेत्र में शिक्षा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!