Breaking News

क्रेडिट कार्ड से जालसाजों ने हजारो रूपये उड़ाए |

खबर दृष्टिकोण लखनऊ | सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में एक महिला खाताधारक के खाते से साइबर जालसाजों ने क्रेडिट कार्ड से हजारो रूपये ट्रांसफर कर लिए | जानकारी होने पर पीड़िता ने स्थानीय थाने पर मुकदमा दर्ज कराया है |

सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के ए3 / 1801 रिसिता मैनहैटन सरसवां में रहने वाली महिला खाताधारक अंजु थदानी पत्नी कमलेश पंजवानी के मुताबिक उनके साथ साइबर जालसाजों ने ऑनलाइन धोखाघड़ी कर बीते 11 जुलाई की रात उनके एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड से दो बार 96 हजार आठ सौ रूपये ट्रांसफर कर लिए गए जिसकी जानकारी उन्होंने बैंक से की तो संज्ञान हुआ कि राज डोगना सॉफ्ट इण्डिया एवं वन मोबिक्विक में पैसे ट्रांसफर हुआ है | जिसपर खाताधारक ने स्थानीय थाने पर शिकायत की है | पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर धोखाघड़ी व आईटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है |

About Author@kd

Check Also

फर्जी स्कूलों का खेल: शिक्षा विभाग की अनदेखी से बच्चों का भविष्य हो रहा बर्बाद

    *खबर दृष्टिकोण – रिजवान अंसारी,*   *कुकरा खीरी* बिजुआ ब्लॉक क्षेत्र में शिक्षा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!