प्रदेश के नगरों में वर्षा के कारण उत्पन्न जलभराव जैसी परिस्थितियों तथा परंपरागत कूड़े के ढेरों से नागरिकों को निजात दिलाकर गंदी जगहों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाते हुए उनपर यथासंभव समाजोपयोगी कार्य करने के लिए 14 से 21 जुलाई, 2023 तक नगर सफ़ाई महाभियान चलाया जायेगा। साथ ही 22 जुलाई को इन जगहों सहित अनेक जगहों पर पौधारोपण किया जाएगा।
नगर विकास विभाग के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों से अनुरोध है कि व्यक्तिगत रूप से स्वयं इस अभियान से जुडें और दूसरों को भी जोड़ें। विशेष रूप से नागरिकों एवं संस्थाओं को जोड़ा जाय।
माननीय महापौर, अध्यक्ष गण एवं पार्षद तथा सभासद गण से अनुरोध है कि अपने क्षेत्रों में इस अभियान का नेतृत्व करें।
माननीय सांसद एवं विधायक गण से भी मार्गदर्शन लिया जाय और उन्हें जुड़ने के लिए निवेदन किया जाय।
इस अभियान के लिए विस्तृत निर्देश जारी कर दिये गए हैं।
हम सब मिलकर अपने नगरों को और भी स्वच्छ-सुंदर बनायेंगे।
