शादी में गया था परिवार चोरो ने किया सफाया |
सुशांत गोल्फ सिटी की घटना |
लखनऊ खबर दृष्टिकोण | सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में बेखौफ चोरो ने एक बंद मकान में घुस बक्से व आलमारी में रखे कीमती सोने चाँदी के जेवर बर्तन आदि चोरी कर फरार हो गए | वापस लौटे परिजनों ने घर में चोरी की जानकारी होने पर कंट्रोल नंबर पर पुलिस को सूचना दी | सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात चोरो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है |
सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के मचल खेड़ा अर्जुनगंज निवासी बिंद्रा प्रसाद पुत्र स्व पुत्तन के मुताबिक उनके ससुराल में शादी थी जिसमे सम्मलित होने परिवार के साथ बीते 18 जून को खुर्दही बाजार अपने ससुराल गए थे घर पर ताला बंद था | मंगलवार सुबह वापस लौटे तो देखा कि मेन गेट पर दूसरा ताला लगा हुआ था किसी तरह घर में जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा था आलमारी बक्से खुले हुए थे घर में चोरी की जानकारी होने पर पीड़ित ने कंट्रोल नंबर पर सुचना दी | सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात चोरो के खिलाफ चोरी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है | वहीँ पीड़ित के मुताबिक चोरो ने उसके घर से करीब आठ से दस लाख रुपये कीमती गहने एवं अन्य सामानो की चोरी की है |
