Breaking News

सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में किया योगाभ्यास |

 

सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में आयोजित योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कई योगासन किए। डॉ. राजेश्वर सिंह ने खराब लाइफस्टाइल के कारण बढ़ती बीमारियों के बारे में बताया और फिर योग को अपने जीवन में शामिल करने का आवाहन किया।कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि योग केवल एक आसन या व्यायाम नहीं है बल्कि जीवन का एक दर्शन है, योग स्वयं की, स्वयं के माध्यम से, स्वयं तक की यात्रा है। सर्वे भवन्तु सुखिनः के संकल्प के साथ योग हमारे ऋषियों द्वारा विश्व व मानवता को दिया गया सबसे अमूल्य उपहार है। योग शरीर को स्वस्थ रखता है, मन को नियंत्रित, अनुशासित और प्रसन्न रखता है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरोजनीनगर विधायक ने कहा कि निरोगी शरीर व एकाग्र मस्तिष्क के निर्माण के लिए योग अत्यंत महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, अतः हमें स्वयं के व्यक्तित्व, समाज और राष्ट्र निर्माण हेतु योग को नियमित दिनचर्या में सम्मिलित करना होगा। उन्होंने डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के कुलपति राणा कृष्ण पाल एवं समस्त विश्वविद्यालय परिवार को इस भव्य आयोजन के लिए बधाई दी।

About Author@kd

Check Also

कांवरिया मंडल ने विशाल भंडारे का किया आयोजन

  ख़बर दृष्टिकोण लखनऊ। मोहनलालगंज। निगोहां में सोमवार को कांवरिया मंडल के द्वारा विशाल भंडारे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!