अष्टभुजा गेस्ट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक कर नमामि गंगे, सिचाई, बाढ़ नियंत्रण तथा निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति के बारे में ली जानकारी
लखनऊ /मीरजापुर खबर दृष्टिकोण |उत्तर प्रदेश के मंत्री सिचाई एवं जल संशाधन, बाढ़ नियंत्रण, परती भूमि विकास, लघु सिचाई नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग स्वतंत्र देव सिंह ने मंगलवार को माँ विन्ध्यवासिनी के धाम विन्ध्याचल पहुँच माँ विंध्यवासिनी देवी का दर्शन पूजन किया। दर्शन पूजन के उपरान्त मंत्री ने कहा कि राष्ट्रहित के लिए समाज के सभी वर्गों एवं सभी दलों को एकजुट होकर रचनात्मक कार्य करना चाहिए। वाराणसी में मोदी ने अस्सी घाट पर झाड़ू उठा कर स्वच्छता का संदेश दिया। जिसे पूरी दुनिया ने स्वीकार किया। उन्होने कहा कि स्वच्छता अभियान, हर घर शौचालय और हर घर नल से जल के पीछे स्वच्छता का मूल मंत्र है। पर्यटन उद्योग बढ़ रहा है। वहां लाखों की संख्या में पर्यटक आने लगे है। इसके उपरान्त अष्टभुजा निरीक्षण गृह में नमामि गंगे, सिचाई, बाढ़ नियंत्रण, यू0पी0 प्रोजेक्ट कारपोंरेशन तथा जल निगम के अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी भी प्राप्त की और आवश्यक निर्देश भी दिया।
बैठक में विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, लाल बहादुर, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे देवेन्द्र प्रताप सिंह, अधिशासी अभियन्ता सिचाई सहित सभी सम्बन्धित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहें।
