Breaking News

विपक्षी पार्टिया देश में काले धब्बे के समान – नगर विकास ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा |

 

जनसभा में नगर विकास मंत्री ए के शर्मा विपक्षी पार्टियों पर जमकर बरसे

 

लखनऊ/लखीमपुर खीरी खबर दृष्टिकोण |प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 09 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद लखीमपुर खीरी के विलोबी मेमोरियल मैदान में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित विशाल जनसभा में प्रदेश के नगर विकास एवं उर्जा मंत्री ए के शर्मा बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर संबोधित किया और समर्थकों का मनोबल बढ़ाया। नगर विकास मंत्री ए के शर्मा ने जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। कहा कि विपक्षी पार्टियां देश में काले धब्बे के समान है। इन्होंने देश का बेड़ा गर्क कर दिया है। इन्होंने अपनी स्वार्थपूर्ण राजनीत के लिए देश का इतना नुकसान किया, जितना कि शायद दुश्मन पड़ोसी देशों ने भी नहीं किया होगा। इन्होंने देश की अर्थव्यवस्था, सुरक्षा को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया। देश की प्रतिष्ठा, छवि को मिट्टी में मिला दिया था। ए के शर्मा ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद से प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की प्रतिष्ठा बढ़ी और वैश्विक छवि बदली। देश में एक भी घोटाले नहीं हुए,जो पहले अरबों खरबों के घोटाले होते थे। आज जन धन खातों के माध्यम से पूरा पैसा गरीब के खाते में जाता है। आज नौजवानों को स्टार्टअप चलाने के लिए मुद्रा लोन मिल रहा। रेहड़ी,पटरी ,ठेला, खोमचा वालों को स्वावलंबी बनाने के लिए स्वामित्व योजना से लोन मिल रहा। मोदी के नेतृत्व में देश आज विश्व की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है।उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश पाकिस्तान में लोग भूख से बिल्विला रहे हैं,वही मोदी जी ने कठिन परिस्थितियों में भी देश के 80 करोड़ गरीबों को राशन दे रहे। पूर्ण सुविधा वाले प्रधानमंत्री आवास करोड़ों गरीबों को दिए गए। वर्ष 2017 के बाद प्रदेश में ही 17 लाख से अधिक आवास दिए गए, जबकि इसके पहले की सरकार ने मात्र 17 हजार पात्रों की लिस्ट केंद्र को भेजी थी। उन्होंने कहा कि शहर-शहर, गली-गली आज जो साफ़ – सफाई दिखती है, इसके लिए माननीय प्रधानमंत्री जी ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वयं झाड़ू लेकर निकले थे और गली-कूचों की साफ-सफाई की थी। जनपद लखीमपुर खीरी में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित विशाल जनसभा में नगर विकास मंत्री ए के शर्मा को सुनने हजारों की संख्या आयी जनता ने मंत्री का जोरदार स्वागत और अभिवादन किया।कार्यक्रम में केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री अजय कुमार मिश्र “टेनी”, व भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, एमएलसी अनूप गुप्ता आदि वरिष्ठ पदाधिकारी एवम् हजारों समर्थक उपस्थित रहे।

About Author@kd

Check Also

फर्जी स्कूलों का खेल: शिक्षा विभाग की अनदेखी से बच्चों का भविष्य हो रहा बर्बाद

    *खबर दृष्टिकोण – रिजवान अंसारी,*   *कुकरा खीरी* बिजुआ ब्लॉक क्षेत्र में शिक्षा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!