लखनऊ खबर दृष्टिकोण | नगर निगम पशु कल्याण अधिकारी डॉ अभिनव वर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार को नगर निगम प्रवर्तन दल टीम एवं स्थानीय पुलिस बल संग नगर निगम के जोन तीन क्षेत्र के कुर्सी रोड मुख्य मार्ग पर नगर निगम द्वारा कार्यवाही करते हुए अवैध डेरी हटाने का अभियान चला कुल 17 भैंस, 02गाय कुल 19 पशुओ को पकड़कर नगर निगम द्वारा संचालित ठाकुरगंज कांजी हाउस भेजा गया, जिन्हे नियमानुसार कार्यवाही के बाद ही रिहा किया जायेगा |अभियान के दौरान पशुपालको और महिलाओं द्वारा विरोध भी किया गया जिसे पुलिस बल द्वारा शांत करवाया गया |अवैध डेरी संचालकों द्वारा पशुओ को रोड पर बाँध कर अतिक्रमण किया गया था, तथा मुख्य मार्ग बाधित कर रखा था जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा था | इन अवैध डेयरियों से क्षेत्र में गंदगी फैलाने और गोबर नाली में बहाने की शिकायत निरंतर प्राप्त हो रही थी,जिससे नालियां चोक हो रही थी | जिसपर अभियान चलाकर अवैध डेयरियों पर कार्यवाई किया गया है |
