Breaking News

फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर जमीने बेचने वाला जालसाज गिरफ्तार

मोहनलालगंज।फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार कर जमीनो को बेचने वाले जालसाज को शुक्रवार को मोहनलालगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया,जहां से आरोपी जालसाज को जेल भेज दिया गया।इंस्पेक्टर कुलदीप दूबे ने जानकारी देते हुये बताया वादी निखिल शर्मा निवासी विश्वासखंड थाना गोमतीनगर ने जालसाज के विरूद्व फर्जी मृत्यु प्रमाण बनाकर जमीन बेचने का आरोप लगाते हुये जालसाजी धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओ में 2022 में मुकदमा दर्ज कराया था,जालसाज ने निखिल शर्मा व उनकी पत्नी कान्ती शर्मा का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार कर दोनो की कीमती जमीन बेचने का प्रयास किया था,मुकदमा दर्ज कर विवेचना के दौरान प्रकाश में आये जालसाज लालता प्रसाद द्विवेदी निवासी ग्राम-बक्सर थाना बारा सगवर,उन्नाव को शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया,जहां से उसे पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

About Author@kd

Check Also

फर्जी स्कूलों का खेल: शिक्षा विभाग की अनदेखी से बच्चों का भविष्य हो रहा बर्बाद

    *खबर दृष्टिकोण – रिजवान अंसारी,*   *कुकरा खीरी* बिजुआ ब्लॉक क्षेत्र में शिक्षा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!