Breaking News

मानसिक रूप अस्वस्थ महिला को गोमती नदी में कूदने से गौतमपल्ली पुलिस टीम ने बचाया |

लखनऊ खबर दृष्टिकोण | गौतमपल्ली थाना क्षेत्र के 1090 पर तैनात पुलिसकर्मियों को रविवार सुबह 8:30 बजे सूचना मिला कि एक महिला गोमती नदी में छलांग लगाने का प्रयास कर रही है | जिसपर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सूचना स्थल पर पहुँच महिला को बचा स्थानीय थाने ले गई और जानकारी कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया |

 

गौतम पल्ली थाना प्रभारी सुधीर अवस्थी ने बताया कि रविवार सुबह एक महिला गोमती नदी में कूदने का प्रयास कर रही थी जिसे सूचना मिलते ही बचाया गया है | थाने पर महिला से जानकारी कर कृष्णा नगर पुलिस को सूचित किया गया | कृष्णा नगर पुलिस संग आये महिला के परिजनों ने बताया कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ है जिसका इलाज चल रहा है | महिला को कृष्णा नगर पुलिस व परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है | इस दौरान महिला के पिता ने अपनी बेटी को सकुशल प्राप्त कर अपनी प्रसंसा व्यक्त करते हुए पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया और लखनऊ पुलिस की खूब सराहना की |

About Author@kd

Check Also

ब्रज की रसोई: लखनऊ में जरूरतमंदों के लिए अनुकरणीय सेवा

  ख़बर दृष्टिकोण लखनऊ। लखनऊ। इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी के संस्थापक विपिन शर्मा समाज के वंचित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!