Breaking News

डिप्रेशन की शिकार किशोरी ने आम के पेड़ से लगाई फांसी |

 

लखनऊ खबर दृष्टिकोण | बीकेटी थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से डिप्रेशन की शिकार एक किशोरी ने अर्ध रात्रि अपने घर के पीछे आम की पेड़ से दुपट्टे के सहारे फांसी लगा अपनी जान दे दी | घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी | मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोरी का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है |

 

बीकेटी पुलिस के मुताबिक थाना क्षेत्र के ग्राम हरधौरपुर में रहने वाली एक सत्रह वर्षीय किशोरी शिवानी पुत्री देशराज ने अपने घर के पीछे लगे आम की पेड़ के डाल से दुपट्टे के सहारे फांसी लगा अपनी जान दे दी है | पिता की सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने मृतक किशोरी का शव निचे उतार कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है | मृतक के पिता के मुताबिक वह पेशे से किसान है मृतका किशोरी दिमागी रूप से डिप्रेशन बीमारी से ग्रसित चल रही थी जिसका इलाज सरकारी अस्पताल से चल रहा था कि तनाव में फांसी लगा अपनी जान दे दी |

About Author@kd

Check Also

फर्जी स्कूलों का खेल: शिक्षा विभाग की अनदेखी से बच्चों का भविष्य हो रहा बर्बाद

    *खबर दृष्टिकोण – रिजवान अंसारी,*   *कुकरा खीरी* बिजुआ ब्लॉक क्षेत्र में शिक्षा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!