लखनऊ खबर दृष्टिकोण। लखनऊ के शहीद भगत सिंह वार्ड, अमराई गांव में सोमवार को एस एस जी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के एक वर्ष पुरे होने पर प्रथम वर्षगांठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक जीतेन्द्र नाथ मिश्रा एंव संस्था के पदाधिकारियों द्वारा लखनऊ में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जीतेन्द्र नाथ मिश्रा ने बताया उनकी संस्था क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण, शिक्षा एंव स्वस्थ अभियान पर कार्य करने वाली संस्था है। जिसमें गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए उनकी संस्था हर तरह से कार्य कर रही है और समय -समय पर क्षेत्र में निःशुल्क मेडिकल कैंम्प लगवाकर भी दवाई वितरण की जाती है साथ ही बच्चों और महिलाओ को स्वस्थ संबंधित जानकारी देकर जागरूक किया जाता है। इसके अलावा महिलाओ को आत्मनिर्भर करने की दिशा में ब्यूटीशियन कोर्स भी संस्था द्वारा कराया जाता है। आज संस्था के सदस्यों द्वारा समाज में प्रेरक कार्य करने के लिए सचिन कुमार, ममता मिश्रा, निखिल शर्मा, गीता मिश्रा, सन्तोषी शर्मा, विवेक कुमार, सुनीता शर्मा को सम्मानित किया गया है। वर्षगाँठ पर पदाधिकारी एंव अथितियों सहित 500 से अधिक लोग शामिल हुए सभी ने क्षेत्र में संस्था द्वारा किये गए कार्यों के लिए सरहाना किये। समारोह की अंतिम कड़ी में संस्था ने नए क्षेत्र चिन्हित कर महिलाओ को ब्यूटीशियन कोर्स कराने की भी घोषणा की।
