लखनऊ। प्रख्यात होम्योपैथिक चिकित्सक डॉक्टर बी आर वर्मा संरक्षक स्त्री वेलफेयर फाउंडेशन का निधन दिनांक 13 11 2022 को हृदयाघात से हुआ। आज दिनांक 16 नवंबर को उनके आशियाना स्थित निवास स्थान पर शोक सभा एवं शांति पाठ का आयोजन किया गया जिसमें समाज के अनेक वरिष्ठ चिकित्सक, समाजसेवी एवं वरिष्ठ व सदस्य सम्मिलित हुए। शोक सभा में संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष नीलू त्रिवेदी, राष्ट्रीय प्रवक्ता बीबी पांडे, प्रदेश अध्यक्ष शशि पांडे,झांसी जिला अध्यक्ष साधना वर्मा,अंशिका शुक्ला, परमात्मा गिरी,श्रुति अवस्थी,संजना इत्यादि ने उपस्थित होकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए
शोकाकुल परिवार सांत्वना दी। बताते चलें कि डॉक्टर बीआर वर्मा के 2 पुत्र तथा एक पुत्री श्रीमती प्रवीणा भूषण जो कि एक वरिष्ठ समाजसेवी हैं और मिशन कैंसर फ्री इंडिया की बुंदेलखंड प्रभारी भी हैं। डॉक्टर बीआर वर्मा समाज के एक जाने-माने होम्योपैथिक विशेषक एवं चिकित्सक रहे हैं जिनके प्रति समाज में लोगों की विशेष आस्था रही है भारत ही नहीं बल्कि जर्मनी और ब्रिटेन से भी लोग उनके पास इलाज के लिए आते थे। उनके संरक्षण में रहकर उनकी बहू सुनीता वर्मा ने उनके द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त करके वर्मा होमियो पैथिक चिकित्सालय के अंतर्गत समाज के लोगों को सेवा दे रही हैं। डॉक्टर वर्मा कैंसर के रोगियों का विशेष इलाज करते थे जिसके लिए उन्हें दिव्य पुरुष की उपाधि से भी नवाजा गया एवं संस्था का संरक्षक बनके उन्होंने संस्था को एवं संस्था के मिशन कैंसर-फ्री इंडिया को बहुत बल प्रदान किया!
