गोली लगने से घायल महिला का जिला अस्पताल में भर्ती कर चल रहा है इलाज।
आरोपी भांजे को लोगो ने पकड़ किया पुलिस के हवाले।
घायल माहिला आर्डिनेंस फैक्ट्री की है कर्मचारी, पति फ़ौज में।
खबरदृष्टिकोण पुरवा-उन्नाव। पुरवा कोतवाली क्षेत्र में कार्तिक पूर्णिमा अवसर पर कबीरपंथी समाधी स्थल पर दर्शन करने आई महिला को उसके भांजे ने अवैध तमंचे से ताबड़तोड़ दो राउंड फायरिंग कर घायल कर दिया। महिला मौके पर खून से लथपथ गिर पड़ी वहीँ गोली की सुचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगो ने आरोपी भांजे को पकड़ लिया। वहीँ मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर घायल महिला को नजदीकी सामुदायिक केंद्र भेजा जहाँ डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। वहीँ जिला अस्पताल में भर्ती कर घायल महिला का इलाज चल रहा है।
पुरवा कोतवाली से मात्र तीन सौ मीटर दुरी पर बने कबीरपंथी समाधी स्थल पर मंगलवार को आयोजित कार्तिक मेले में दोपहर समय पुरवा उन्नाव मुख्य मार्ग पर गोली चलने की आवाज से हड़कंप मच गया वही मन्दिर परिसर के अन्दर मौजूद पुलिस कर्मी दौड़कर बाहर रोड पर आय तो देखा कि अमित कुशवाहा पत्नी चंद्रभान गोली लगने से घायल पड़ी थी। आरोपी युवक गोकुल पुत्र राम किशुन कुशवाहा उम्र 20वर्ष निवासी औरंगपुर सामी थाना बिल्हौर जनपद कानपुर नगर ने अवैध तमंचे से कई फायर कर दिए जिससे एक गोली महिला की कनपटी में लग गई दूसरी गर्दन में लगना बताया गया। गोली मारकर भाग रहे युवक को राहगीरों व पुलिस की मदद से पकड़ लिया गया। वहीँ पुलिस ने घायल महिला को सीएचसी भेजा जहाँ डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। जिला अस्पताल में महिला का भर्ती कर इलाज चल रहा है वहीँ पुलिस ने आरोप युवक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक घायल महिला अमित कुशवाहा कानपूर स्थित आर्डिनेंस फैक्ट्री में क्लर्क पद पर कार्यरत हैं और उसका मायका पश्चिम खेड़ा सिविल लाइंस उन्नाव का है तथा वह कानपुर के अर्मापुर में सरकारी आवास में रहती थी अमित हमेशा की तरह इस बार भी संत मीता साहब की समाधि स्थल पर दर्शन के लिए आई थी। अमित कुल चार बहनें व तीन भाई हैं। उसका विवाह कुछ वर्ष पहले चंद्रभान कुशवाहा पुत्र रामसेवक निवासी दुकनहा, थाना खीरों जनपद रायबरेली में हुआ था और पति फौज में होने के कारण वह अपने सरकारी आवास पर रहती थी। प्रत्यक्षदर्शियों कि माने तो महिला मुख्य मार्ग पर अपने वाहन में बैठी थी इसी दौरान उस पर गोली चलाई गई। घटना के बाद समाधि स्थल पर सनसनी मच गई। मौके पर उपपुलिस अधीक्षक बिक्रमाजीत सिंह,कोतवाली प्रभारी चंद्रकांतसिंह, अपराध शाखा प्रभारी निरीक्षक राजेश्वर त्रिपाठी
डिपटी एस पी पुरवा बिक्रमा जीत सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है पीड़िता की ओर से तहरीर आ रही है तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाई किया जायेगा।
