दैनिक खबर दृष्टिकोण
उरई : शारदीय नवरात्र का पर्व चल रहा है। शहर के साथ जिले के सभी देवी मंदिरों में भी भव्य सजावट के साथ पूजा पाठ का आयोजन किया जा रहा है। वहीं शहर के शक्तिपीठ ठड़ेश्वरी मंदिर में महंत सिद्धरामदास महाराज भी मंदिर में भव्य पूजा अर्चना का आयोजन करा रहे हैं। भगवान श्रीराम, लक्ष्मण व सीता की भव्य झांकी सजाने के साथ ही बजरंग बली का विशेष पूजन का आयोजन किया गया है। महंत सिद्धराम दास महाराज ने कहा कि मंदिर कों फूलों की झालरों से सजाया गया है और नवरात्र में विशेष पूजा अर्चना का आयोजन किया गया है। जिसमें श्रद्धालु पहुंचकर मंदिर में पूजा अर्चना करते हैं। उनकी तरफ से नवमी के दिन भंडारे का आयोजन भी कराया जाएगा जिसमें सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया जाएगा। रामनवमी के नाम मंदिर में विशेष हवन पूजन भी कराया जाएगा। इसके बाद दशहरा के दिन असत्य पर सत्य की विजय होती है तो शाम के भगवान श्रीराम को विशेष भोग लगाया जाता है। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। और नवमीं के दिन विशेष झांकी का आयोजन भी किया जाएगा।
