Breaking News

यूपी रोडवेज इम्प्लाइज यूनियन के नेतृत्व में कर्मचारियों ने निकाली तिरंगा यात्रा

 

यूपी रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक पीके बोस तिरंगा यात्रा का किया मार्गदर्शन

 

तिरंगा यात्रा में देशभक्ति की ऊर्जा से उत्साहित दिखे कर्मचारी

 

लखनऊ। आजादी के 75वें अमृत वर्षगांठ पर यूपी रोडवेज इम्प्लाइज यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष रुपेश कुमार के नेतृत्व में लखनऊ क्षेत्र के परिवहन निगम के कर्मचारियों द्वारा आज एक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें यूपी रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक पीके बोस ने तिरंगा यात्रा में शामिल होकर यात्रा का मार्गदर्शन किया। आलमबाग से शुरू होकर तिरंगा यात्रा चारबाग होते हुए कैसरबाग डिपो से, क्षेत्रीय कार्यालय सप्रु मार्ग होते हुए 1090 चौराहे पर जाकर समाप्त हुई।

 

तिरंगा यात्रा के आयोजन में यूपी रोडवेज के कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एआरएम मतीन अहमद, राजकुमार, काशी प्रसाद, रमेश सिंह बिष्ट, गोपालदयाल, आदित्य प्रकाश, यूपी रोडवेज इम्प्लाइज यूनियन के क्षेत्रीय मंत्री सुभाष वर्मा, वसीम सिद्धिकी, ओम नरायन, शीतल प्रसाद, सत्य प्रकाश सोनकर, रामानन्द, आरपी सिंह, रामबालक, सुधीर, इंचार्ज राधा, मधु, रीता, जमीला, सीबा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

About Author@kd

Check Also

निजी फैक्ट्री मालिक ने पेश की मिसाल, बेटे की शादी से पहले कर्मचारियों संग मनाई खुशियां

  फैक्ट्री परिसर में भोज व डीजे पर झूमे कर्मचारी, उपहार पाकर खिले चेहरे…... ख़बर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!