कोंच- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को क्षेत्रीय विधायक मूलचंद्र निरंजन ने पदाधिकारियों द्वारा 492 बूथ संख्या में बूथ अध्यक्ष कृष्णकुमार झां के आवास पर सुना गया जिसमें प्रधानमंत्री ने देश को स्वतंत्रता दिलाने में क्रांतिकारियों के महत्वपूर्ण योगदान, उनके अदम्य साहस और वीरता की चर्चा की तथा उनको विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत ‘आत्मनिर्भर भारत’ को लेकर देश में मुख्यतः खिलौना उद्योग से जुड़े उद्यमियों, कामगारों की प्रशंसा की इस दौरान उरई नगर पालिकाध्यक्ष अनिल बहुगुणा,जिला मंत्री अंजू अग्रवाल,सुनील शर्मा आदि पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे इस दौरान उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा, वंदेमातरम गायन के साथ प्रभात फेरी, तिरंगा बाइक यात्रा पर भी चर्चा की गई इस दौरान भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष महेंद्र सोनी लला सौरभ पुरवार,विकास पटेल कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



