Breaking News

एक तरफा प्रेम बना महेंद्र मौर्य की हत्या का कारण

 

 

दो गिरफ्तार, फरार अपराधियों की गिरफ्तारी जल्द : कमिश्नरेट पुलिस

 

ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में 25 जुलाई की देर रात हुई महेन्द्र मौर्या की हत्या का खुलासा पुलिस ने रविवार को कर दिया है।

 

इस मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार किए गए है। महेन्द्र की हत्या की वजह उसकी पत्नी से एक तरफा प्रेम करने वाले युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर की थी। उसका एक साथी अपराधी प्रवृत्ति का है, जो कुछ दिन पहले जेल से छूटा था।

 

पुलिस उपायुक्त पश्चिमी एस चिनप्पा ने रविवार को प्रेसवार्ता कर बताया कि महेन्द्र मौर्य की हत्या में मलिहाबाद निवासी संजय मौर्या और काकोरी निवासी मुकेश को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में अभियुक्त संजय ने अपना गुनाह स्वीकारते हुए बताया कि महेन्द्र मौर्या की पत्नी का वो रिश्ते में मामा लगता है, लेकिन वो उसे प्रेम करता था। उससे शादी करना चाहता था। इस बीच उसकी शादी दूसरी लड़की से हो गई और जिससे वह प्रेम करता था उसकी भी शादी महेन्द्र से हो गई। वह अपनी शादी से खुश नहीं था। उसने यह तय कर लिया था कि वो उसे अपने रास्ते से हटाकर भांजी से शादी कर लेगा। इस बीच जब महेन्द्र को यह बात पता चली तो उसने संजय को बहुत डाटा था और पत्नी से दूर रहने की नसीहत भी दी थी। तभी उसने अपने दोस्त सतीश गौतम एवं मुकेश को महेन्द्र की रैकी में लगवाया। उसने अपने एक पुराने एक मित्र ज्ञान सिंह यादव को बारांबकी की जेल से रिहा करवाकर अपने साथ शामिल कर लिया। युवक शनि को भी अपने साथ ले लिया।

 

घटना वाली रात मोटर साइकिल पर संजय ने अपने दोस्त सतीश और शूटर ज्ञान सिंह को ओवरब्रिज पर रूक कर इंतजार करने लगा। वहीं, महेन्द्र के पीछे मुकेश और दिनेश को लगाया था। घटना वाले दिन जब महेन्द्र मोटर साइकिल से निकला तो संजय को बताया कि वह कुछ ही देर में ओवरब्रिज के पास पहुंचने वाला है। इस पर महेन्द्र के आते ही उन लोगों ने उसे गोली मारकर हत्या कर दी।

 

पुलिस उपायुक्त पश्चिमी ने बताया कि महेन्द्र मौर्या की हत्या में संजय और मुकेश को गिरफ्तार कर लिया है। शेष अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए टीम को लगाया गया है, जल्द ही उन्हें भी पकड़ लिया जायेगा।

 

*संवाददाता आनंद पांडेय*

About Author@kd

Check Also

जीआरपी उन्नाव ने एक शातिर चोर को किया गिरफ्तार कब्जे से नकदी सहित चोरी का मोबाइल बरामद

  जीआरपी उन्नाव ने मुखबिर कि सूचना पर रेलवे स्टेशन व ट्रेन में यात्री के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!