Breaking News

सांसद तनुज पुनिया ने खरबूजे की बर्बाद फसल को लेकर किसानों को मुख्यमंत्री से मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर लिखा पत्र

 

(खबर दृष्टिकोण) बाराबंकी – लोकसभा क्षेत्र बाराबंकी में बहुत बड़े पैमाने पर किसान खरबूजा और तरबूजा की खेती कर रहे हैं, इस वर्ष प्रकृति की मार के कारण खरबूजेे की फसल में वायरस तथा फ्यूजेरियम बिल्ट नामक रोग लग गया है, जिसका कोई इलाज नही हैं और खरबूजे की फसल पूरी तरह बरबादी की कगार पर है, खरबूजे की खेती करने वाले किसानों के परिवार भुखमरि की कगार पर हैं। मुख्यमंत्री खरबूजा किसानों की इस पीड़ा को संज्ञान में ले और खरबूजे में लगे लाइलाज रोग से बरबाद हुई फसल का व्यापक सर्वे कराकर पीड़ित किसानों को बरबाद हुई फसल का मुआवजा दिये जाने के निर्देश दे। उक्त आशय की मांग स्थानीय सांसद तनुज पुनिया ने बिजय बहादुर वर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मण्डल से मुलाकात कर खरबूजा किसानों की पीड़ा की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर की। मुख्यमंत्री को प्रेषित पत्र में सांसद तनुज पुनिया ने प्रदेश के मुखिया को खरबूजा किसानों की पीड़ा से अवगत कराते हुये लिखा है कि, इस वर्ष खरबूजे की खेती करने वाले किसानों की फसल में फ्यूजेरियम बिल्ट नामक ऐसा रोग लग गया है, जिसकी वजह से उनकी पूरी फसल बरबाद हो गयी है। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार इस भयंकर रोग का कोई इलाज नही है। इसलिये सर्वे कराकर पीड़ित किसानों को खरबूजे की बरबाद फसल का मुआवजा दिये जाने का अनुरोध किया हैं।

About Author@kd

Check Also

पहलगाम हमले में निर्दोष भारतीयों को आतंकियों द्वारा मौत के घाट उतारे जाने पर उग्र हुई भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक बुलंदशहर ने राष्ट्रीय के आवाहन पर माननीय प्रधानमंत्री जी के नाम ज्ञापन जिला अधिकारी बुलंदशहर के द्वारा दिया गया

    खबर दृष्टिकोण वसीम खाँन   बुलन्दशहर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के संगठन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!