रिपोर्ट मो०अहमद चुनइ
पुरवा उन्नाव मामला थाना गंगा घाट शुक्लागंज उन्नाव से सम्बन्धित है। जहां कल दोपहर गंगा घाट कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नवविवाहिता के फांसी लगाने वाले मामले को लेकर आज मृतका की मां ने गंगा घाट पुलिस को दहेज प्रताड़ना एवं दहेज हत्या की तहरीर दी जिसका मुकदमा दर्ज करते हुए गंगा घाट पुलिस ने मृतका के पति एवं आरोपी उसकी सास एवं नंद को गिरफ्तार कर लिया प्राप्त जानकारी के अनुसार निकिता सिंह अश्वनी हर्षित सिंह जिसका विवाह पिछले वर्ष नवंबर को भातु फार्म के रहने वाले हर्षित सिंह के साथ हुआ था शादी के कुछ समय बाद से ही हर्षित अपनी पत्नी को प्रताड़ित करने लगा था मृतका की मां सरोज सिंह ने बताया कि रविवार देर शाम निकिता आजाद नगर स्थित बाजार पर खरीदारी करने गई थी वहां पर उसका पति हर्षित भी शराब के नशे में धुत होकर आया और मृतका को मारने पीटने लगा वहां क्षेत्रीय लोगों के बीच बचाव करने पर वह उसको छोड़ कर भागगया क्षेत्रीय लोगों के समझाने बुझाने पर निकिता अपने ससुराल गई देर रात फिर से उसका एवं उसके पति का झगड़ा हुआ और उसका पति सुबह अपने काम पर चला गया दोपहर में निकिता ने फांसी लगा ली जिसमें उसकी जान चली गई आज उसकी मां सरोज सिंह की तहरीर पर गंगा घाट पुलिस ने दहेज हत्या का अभियोग दर्ज किया एवं अपराधियों की धरपकड़ के लिए टीम बनाई जिसमें देर शाम हर्षित सिंह पुत्र स्वर्गीय राम शरण पूनम सिंह पुत्री राम सरण मिथिलेश सिंह पत्नी रामशरण को जोगा भोगा मोड़ के समीप गिरफ्तार कर लिया गया गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रमुख रूप से रहे उप निरीक्षक सुशील यादव कांस्टेबल अमित पवार कांस्टेबल शेर सिंह एवं महिला कांस्टेबल श्याम कुमारी आदि रहे।
