Breaking News

मिशन 2024: यूपी में अब तक के सारे रिकार्ड तोड़ने की तैयारी में भाजपा

 

प्रदेश के 25 हजार बूथों पर भाजपा ने झोंकी ताकत

वर्ष 2024 से पहले कमजोर बूथों को मजबूत करेगी भाजपा

लखनऊ। देश के सबसे राज्य उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2014 के मुकाबले वर्ष 2019 में भले ही कम सीटें मिली हों लेकिन 2024 के चुनाव में भाजपा अब तक के सारे रिकार्ड तोड़ने की तैयारी में है। इसके लिए भाजपा ने अभी से कमजोर बूथों को मजबूत करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। बूथ सशक्तीकरण अभियान के माध्यम से भाजपा बूथ स्तर पर मतदाताओं से सम्पर्क संवाद के कार्यक्रम निरंतर कर रही है।

त्रिस्तरीय रणनीति बनाकर बूथों पर काम कर रही भाजपा

इन दिनों त्रिस्तरीय रणनीति बनाकर भाजपा बूथ स्तर पर काम कर रही है। इसके लिए भाजपा ने पिछले चुनावों में प्राप्त मतों के आधार पर बूथों का ए, बी व सी कैटेगरी में वर्गीकरण किया है। इनमें ए कैटेगरी बूथ जिन पर पार्टी निरंतर विजय प्राप्त करती रही हैं और बी कैटेगरी जिन पर कभी जीते हैं और हारे भी हैं। सी कैटेगरी जिन पर भाजपा कभी चुनाव नहीं जीती है।

प्रदेश के कमजोर बूथों पर भाजपा की नजर

उत्तर प्रदेश में लगभग 25 हजार बूथ ऐसे हैं जिन पर भाजपा कभी चुनाव नहीं जीत सकी है। भाजपा ऐसे बूथों को चयनित कर निरंतर कार्य करते हुए उसको जीतने के लिए अभियान चला रही है। ऐसे कमजोर बूथों को मजबूत करने की जिम्मेदारी पार्टी ने स्थानीय सांसद व विधायक को सौंपी है। इन कमजोर बूथों पर भाजपा के नेता स्थानीय स्तर पर प्रभावशाली लोगों से सम्पर्क कर उन्हें पार्टी की रीति नीति से जोड़ने का कार्य करेंगे। इन 25 हजार बूथों पर अगर भाजपा मजबूत हो गयी तो भाजपा यूपी में अब तक के सारे रिकार्ड ध्वस्त कर देगी।

वर्ष 2014 में प्रचण्ड मोदी लहर में भाजपा को उत्तर प्रदेश में 71 सीटें मिली थी जबकि उसकी सहयोगी दल अपना दल को दो सीटें मिली थी। वहीं वर्ष 2019 में यूपी में भाजपा को 62 सीटें मिली थी जबकि उसकी सहयोगी पार्टी अपना दल एस को दो सीटें मिली थी। यूपी में सपा बसपा ने मिलकर चुनाव लड़ा था। बसपा को 11 और सपा को पांच सीटें मिली थी।

मौजूदा परिदृश्य पर नजर डालें तो उत्तर प्रदेश में बसपा और कांग्रेस लगभग साफ है। लोकसभा चुनाव में भाजपा से मुकाबला करने की स्थिति में सपा नहीं है।

2014 से भी बड़ी जीत दर्ज करेगी भाजपा

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता आलोक वर्मा ने  बताया कि पार्टी ने बूथों को ए,बी व सी कैटेगरी में बांटकर मजबूत करने का काम कर रही है। इनमें जो कमजोर बूथ हैं उन्हें चिन्हित कर वहां पर स्थानीय विधायक और सांसद के अलावा बड़े नेताओं को जिम्मेदारी दी गयी है। आलोक वर्मा ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ जनता को मिल रहा है। इसलिए 2024 के लोकसभा चुनाव में 2014 से भी बड़ी जीत भाजपा दर्ज करेगी।

About Author@kd

Check Also

लखीमपुर खीरी बीजेपी जिला कार्यालय में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान पर मंथन हर नागरिक को मतदान से जोड़ने का संकल्प

  खबर दृष्टिकोण संवाददाता शिवम मिश्रा लखीमपुर खीरी। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!