Breaking News

कल तक 31,65,996 प्रीकॉशन डोज दी गयी

 

 

कल तक कुल मिलाकर 32,81,52,002 वैक्सीन की डोज दी गयी

अमित मोहन प्रसाद

 

लखनऊ: 03 जून, 2022

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,04,179 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 194 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 11,47,47,974 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 143 लोग तथा अब तक कुल 20,55,816 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 937 एक्टिव मामले है।

श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 02 जून, 2022 को एक दिन में 4,14,732 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,32,42,493 तथा दूसरी डोज 13,66,69,542 दी गयी। उन्होंने बताया कि 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,37,02,206 तथा दूसरी डोज 1,09,60,548 दी गयी है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 74,26,860 तथा दूसरी डोज 29,84,357 दी गयी। कल तक 31,65,996 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 32,81,52,002 वैक्सीन की डोज दी गयी है।

About Author@kd

Check Also

लखीमपुर खीरी बीजेपी जिला कार्यालय में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान पर मंथन हर नागरिक को मतदान से जोड़ने का संकल्प

  खबर दृष्टिकोण संवाददाता शिवम मिश्रा लखीमपुर खीरी। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!